डोपिंग के दोषी इन खिलाड़ियों से छीने जाएंगे ओलंपिक पदक

लंबी दूरी की धाविका एल्वान एबेलेगेसी और गाम्जे बुलुत को डोपिंग में दोषी पाया गया

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2017 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2017 08:44 PM (IST)
डोपिंग के दोषी इन खिलाड़ियों से छीने जाएंगे ओलंपिक पदक
डोपिंग के दोषी इन खिलाड़ियों से छीने जाएंगे ओलंपिक पदक

लंदन। तुर्की की लंबी दूरी की धाविका एल्वान एबेलेगेसी और गाम्जे बुलुत को डोपिंग में दोषी पाया गया है। इस कारण अब उन्हें अपने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में जीते गए पदकों से हाथ धोना पड़ेगा। 

दोनों ने 2008 और 2012 के ओलंपिक खेलों में पदक जीते थे। इन एथलीटों को ओलंपिक पदकों के अलावा वर्ष 2007 में ओसाका विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते गए पदकों को भी अब वापस लौटाना होगा। दोनों महिला एथलीट आईएएएफ के समक्ष पेश हुई थी। जिसके बाद उन्हें दंडित किया गया। इथोपिया मूल की एल्वान के वषर्ष 2007 में लिए गए नमूनों की पुन: जांच के बाद उन्हें डोपिंग नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उनके 26 अगस्त 2007 से 25 अगस्त 2009 तक उनके सभी परिणामों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब उन्हें बीजिंग ओलंपिक 2008 में 5000 और 10000 मी. दौड़ में मिले रजत पदक और विश्व चैंपियनशिप 2007 में मिले रजत को गंवाना होगा। 

पावेय व कारा को मिलेंगे पदक 

अब यह पदक ब्रिटेन की जो पावेय को कांस्य और अमेरिका की कारा गाउचर को रजत पदक दिया जाएगा। पावेय का यह पहला विश्व पदक होगा। पावेय ने कहा कि यह खबर सुनकर मैं खुश हूं लेकिन यह एक तरह का कष्ट पहुंचाने वाली बात है। इसके अलावा इथोपिया मूल की बहरीन की मरियम यूसुफ जमाल मरियम को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। 

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी