पेस-बोपन्ना ने भारत को डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले-ऑफ में पहुंचाया

लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने होंग चुंग और सियोंग चान होंग को हराकर भारत को डेविस कप एशिया-ओसिनिया ग्रुप-1 मुकाबले में 3-0 की अपराजेय बढ़त दिलाई।

By sanjay savernEdited By: Publish:Sat, 16 Jul 2016 04:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jul 2016 08:58 PM (IST)
पेस-बोपन्ना ने भारत को डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले-ऑफ में पहुंचाया

चंडीगढ़। लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने होंग चुंग और सियोंग चान होंग को हराकर भारत को डेविस कप एशिया-ओसिनिया ग्रुप-1 मुकाबले में 3-0 की अपराजेय बढ़त दिलाई। भारत ने इसी के साथ डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले-ऑफ मुकाबले में जगह बनाई, यह मुकाबला सितंबर में खेला जाएगा।

Photos: पेस-बोपन्ना ने भारत को डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले-ऑफ में पहुंचाया
पेस-बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी ने चंडीगढ़ क्लब में यह मुकाबला 6-3, 6-4, 6-4 से अपने नाम किया। इससे पहले रामकुमार रामनाथन और साकेत मनेनी ने शुक्रवार को अपने-अपने सिंगल्स मुकाबले जीतकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया था। रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने जा रही पेस-बोपन्ना की जोड़ी को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इससे पहले ये दोनों पिछले वर्ष डेविस कप में चेक गणराज्य के खिलाड़ी जोड़ी के रूप में खेले थे। यह मुकाबला एक घंटे 40 मिनट चला और इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 12 एस सर्विस दागी।
भारतीय जोड़ी को 20 ब्रेक पाइंट मिले, लेकिन वे केवल 4 का लाभ उठा सके। दूसरी तरफ कोरियाई जोड़ी के पास 6 ब्रेक पाइंट थे जिनमें से वे सिर्फ एक को भुनाने में सफल रहे।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी