खराब प्रदर्शन के कारण सोमदेव की रैंकिंग में गिरावट जारी

भारतीय टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन को खराब प्रदर्शन का खामियाजा रैंकिंग में लगातार आ रही गिरावट के साथ उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में सोमदेव को दो पायदान का नुकसान हुआ है। अब वह 131 स्थान से लुढ़ककर 133 स्थान पर पहुंच गए हैं। दो माह पहले सोमदेव

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 10:47 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 10:52 AM (IST)
खराब प्रदर्शन के कारण सोमदेव की रैंकिंग में गिरावट जारी

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन को खराब प्रदर्शन का खामियाजा रैंकिंग में लगातार आ रही गिरावट के साथ उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में सोमदेव को दो पायदान का नुकसान हुआ है। अब वह 131 स्थान से लुढ़ककर 133 स्थान पर पहुंच गए हैं। दो माह पहले सोमदेव 93वें स्थान पर थे, लेकिन खराब प्रदर्शन और चोट के चलते उनकी रैंकिंग लगातार गिरती जा रही है। वहीं लिएंडर पेस ने डबल्स में अपना 13वां स्थान बरकरार रखा है। रोहन बोपन्ना 20वें स्थान पर कायम हैं।

विंबलडन खिताब जीतने वाले सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। स्पेन के राफेल नडाल दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे नंबर पर हैं। स्विट्जरलैंड के ही स्टानिस्लास वाव¨रका चौथे, चेक रिपब्लिक के टॉमस बार्डिच पांचवें और स्पेन के डेविड फेरर छठे स्थान पर हैं।

सानिया नंबर पांच पर कायम:

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा डबल्स रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। सानिया ने इस माह के शुरू में पहली बार शीर्ष पांच में जगह बनाई थी। वहीं डब्ल्यूटीए की जारी ताजा रैंकिंग में अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स पहले स्थान पर कायम हैं। पूर्व नंबर वन कैरोलिन वोजनियाकी दो स्थान के नुकसान के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। चीन की ली ना दूसरे, रोमानिया की सिमोन हालेप तीसरे, चेक गणराज्य की पेत्रा क्विटोवा चौथे और पोलैंड की एग्निस्का रादवांस्का पांचवें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें: सानिया डबल्स रैंकिंग के टॉप-5 में

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी