56वें स्थान पर फिसलीं भारतीय गोल्फर अदिति अशोक

अदिति अशोक आईएसपीएस हंडा महिला ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में पांच ओवर 78 का स्कोर करने के बाद 56वें स्थान पर फिसल गई हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 18 Feb 2017 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 18 Feb 2017 09:03 PM (IST)
56वें स्थान पर फिसलीं भारतीय गोल्फर अदिति अशोक
56वें स्थान पर फिसलीं भारतीय गोल्फर अदिति अशोक

एडीलेड। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक आईएसपीएस हंडा महिला ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में पांच ओवर 78 का स्कोर करने के बाद 56वें स्थान पर फिसल गई हैं। दूसरे दौर के बाद वह 39वें स्थान पर थीं। उन्होंने छठे और नौवें होल के बीच चार बोगी बनाई।

पहले दो दौर में 73-70 पार 73 का स्कोर करने वाली अदिति की इस साल की यह पहली स्पर्धा है। उन्होंने एक बोगी से शुरुआत की, लेकिन तीसरे होल में एक बर्डी बनाकर इसकी क्षतिपूर्ति कर ली। इसके बाद उन्होंने 13, 14वें और 17वें होल में बर्डी बनाई। अमेरिका की लिजेट सालस ने दो अंडर 71 का स्कोर बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे उन्होंने अगले दौर के लिए 10 अंडर 209 की बढ़त बना ली है।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी