समय बिताने के लिए चलती ट्रेन में योगा

चलती ट्रेन में अगर आप लंबे सफर में हों तो बोरियत होना लाजिमी है। लेकिन इस शहर के इन शख्स ने इसका भी एक नायाब तरीका ढूंढ़ निकाला।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Tue, 04 Apr 2017 11:14 AM (IST) Updated:Tue, 04 Apr 2017 11:21 AM (IST)
समय बिताने के लिए चलती ट्रेन में योगा
समय बिताने के लिए चलती ट्रेन में योगा

लंदन, एजेंसी : ट्रेन में सफर करना अक्सर काफी उबाऊ और थकान भरा काम होता है। इसलिए लोग अखबार
पढ़ते हुए या गाने सुनते हुए सफर करना पसंद करते हैं। लेकिन बीते दिनों लंदन की मेट्रो ट्रेन में एक यात्री ने थकान दूर कर करने का अनोखा तरीका निकाला। उसने ट्रेन के फर्श पर चटाई बिछाई, कानों में ईयरफोन लगाया और योग करना शुरू कर दिया। अपनी धुन में मगन इस शख्स को देखकर साथी यात्री हैरान रह गए। लंदन से यूस्टन के बीच 20 मिनट के मेट्रो सफर में उसने कई आसन किए। इस दौरान एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे को जाने वाले लोग उसके ऊपर से निकलते रहे लेकिन उसे अहसास नहीं हुआ। ट्रेन में बैठे कई लोगों ने इस अनोखे योगी की तस्वीरें लेकर इंटरनेट पर डाल दीं, जिनकी चर्चा आजकल वहां हर तरफ हो रही है।

यह भी पढ़ें : ये है हवा में लटकते बिस्तर वाला अनोखा घर

                  बच्चा है या स्पाइडरमैन!

chat bot
आपका साथी