जब दौड़ प्रतियोगिता में बच्ची ने लगा दी उल्टी दौड़, तो कोच के छूटे पसीने

कोच मेंटर और स्टाफ सभी बच्चियों के हौसले को बुलंद करने में जुटे थे। बड़े से मैदान पर लाउड स्पीकर के साथ कमेंट्री की भी व्यवस्था की गई थी। लोग इस दौड़ को देखने के लिए भी आए थे।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 02:05 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 02:05 PM (IST)
जब दौड़ प्रतियोगिता में बच्ची ने लगा दी उल्टी दौड़, तो कोच के छूटे पसीने
जब दौड़ प्रतियोगिता में बच्ची ने लगा दी उल्टी दौड़, तो कोच के छूटे पसीने

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर और प्रशिक्षित करना है, ताकि वे विश्व स्तर पर ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। इस क्रम में सब कुछ सही चल रहा था। कोच, मेंटर और स्टाफ सभी बच्चियों के हौसले को बुलंद करने में जुटे थे।

Wait for it.. how cute 😊 pic.twitter.com/UU0mXB0bkb— Buitengebieden (@BuitengebiedenB) June 20, 2020

बड़े से मैदान पर लाउड स्पीकर के साथ कमेंट्री की भी व्यवस्था की गई थी। लोग इस दौड़ को देखने के लिए भी आए थे। साथ ही कई प्रतिभागी नेट प्रैक्टिस कर रहे थी। उसी समय तीन प्रतिभागी बीच मैदान पर आकर अपनी जगह पर खड़ी हो गई। जबकि 400 मीटर की दौड़ में एक राउंड होने पर दूसरे राउंड के लिए उनकी साथी भी अपनी जगह पर आकर खड़ी हो गई। इसी बीच रेफरी ने सिटी बजाई और दौड़ शुरू हो गई।

इस वीडियो की मजेदार बात यह है कि जब बच्चियां 200 मीटर की दौड़ पूरी कर लीं तो उन्होंने अपने पार्टनर को हैंड शेक कर दौड़ की अनुमति दी। उसी समय दो बच्ची आगे की तरफ दौड़ीं तो एक बच्ची उल्टी दिशा में दौड़ने लगी। यह देख कोच के पसीने छूटने लगे।

जब तक कोच और मेंटर कुछ समझ पाते, तब तक वह बच्ची उल्टी दिशा में दौड़कर फर्स्ट पॉइंट की ओर बढ़ चुकी थी। हालांकि, बाद में कोच और मेंटर को भी बच्ची को बताने के लिए उसके पीछे दौड़ना पड़ा कि इस दिशा में नहीं दौड़ना हौ। यह देख उपस्थित लोग हंसते-हंसते लोट-पोट होने लगे। 

वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है

इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इसके लिए इंतजार करें, कितना क्यूट है। Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 10 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 500 लोगों ने लाइक और लगभग 150 लोगों ने रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें उन्होंने बच्ची की खूब तारीफ की है।

chat bot
आपका साथी