बत्तख पालन के लिए व्यक्ति ने लगाया ऐसा दिमाग, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

वीडियो देख ऐसा लगता है कि पहले भी इस तकनीक और जुगाड़ का इस्तेमाल किया जाता रहा है। तभी केयर टेकर रिमोट से चलने वाली कार को बत्तखों के पीछे छोड़ देता है। रिमोट से चलने वाली कार बत्तखों के पीछे दौड़ने लगती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 11:00 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 11:00 AM (IST)
बत्तख पालन के लिए व्यक्ति ने लगाया ऐसा दिमाग, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
वीडियो देख ऐसा लगता है कि पहले भी इस तकनीक और जुगाड़ का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में बत्तख पालन के लिए जिस नवीन जुगाड़ का इस्तेमल किया गया है। वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक फार्म हाउस में बत्तख  पालन किया जा रहा है। फार्म हाउस के चारों ओर घना जंगल है इससे यह पता चलता है कि फार्म हाउस जंगल में है। अन्य दिनों की तरह शाम का समय है और बत्तखों के घर लौटने का समय है। हालांकि, खुले आसमान में दोस्तों के साथ रहने पर बत्तखों को घर लौटने का याद नहीं है। यह देख फार्म हाउस के केयर टेकर जुगाड़ का इस्तेमाल करने को विवश हो जाता है।

Herding the ducks.. 😅 pic.twitter.com/nDVuguM7gS

— Buitengebieden (@buitengebieden_) March 27, 2021

वीडियो देख ऐसा लगता है कि पहले भी इस तकनीक और जुगाड़ का इस्तेमाल किया जाता रहा है। तभी केयर टेकर रिमोट से चलने वाली कार को बत्तखों के पीछे छोड़ देता है। रिमोट से चलने वाली कार बत्तखों के पीछे दौड़ने लगती है। कार की आवाज से बत्तख इधर-उधर भागकर फार्म हाउस में लौट जाती हैं। तभी कार फार्म हाउस के मुख्य दरवाजे को बंद कर देती है। इसके बाद केयर टेकर दौड़कर जाता है।

इस वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है

इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-क्या गेम है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 29 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं,  तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर बच्चे की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने एक अन्य बच्चे का भी वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चा खिलखिला के हंस रहा है। वीडियो दिल को छूने वाला है।  

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Buitengebieden से ली गई है।

chat bot
आपका साथी