चुहिया ने पेश की मां की ममता की मिसाल, ऐसे बचाई अपने बच्चों की जान

इस वीडियो में मां की ममता का ऐसा दृश्यावलोकन है जिसका वर्णन शब्दों में बिल्कुल नहीं किया जा सकता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 05:06 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 05:06 PM (IST)
चुहिया ने पेश की मां की ममता की मिसाल, ऐसे बचाई अपने बच्चों की जान
चुहिया ने पेश की मां की ममता की मिसाल, ऐसे बचाई अपने बच्चों की जान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भावुक हो उठेंगे। इस वीडियो में मां की ममता का ऐसा दृश्यावलोकन है, जिसका वर्णन शब्दों में बिल्कुल नहीं किया जा सकता है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी जगह पर बहुत बारिश हो रही है। बारिश की वजह से पूरा पानी भर गया है। इस दौरान एक चुहिया इधर से उधर पानी से बचने के लिए भटक रही है।

This will melt you. Just see this mother’s rescue operation. A friend send via whatsapp. pic.twitter.com/1D2rSYUxJi— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) July 21, 2020

हालांकि, वीडियो देख ऐसा लगता है कि शायद चुहिया अपने लिए आसरा ढूंढ रही है, लेकिन वह अपने बच्चे के लिए आसरा ढूंढ रही है जो नाले में हैं। तभी उसे सामने एक घर दिखता है। जहां जाकर वह पहले यह सुनिश्चित करती है कि जगह सुरक्षित है कि नहीं। इसके बाद वह लौटकर आती है और घर के सामने नाले में घुस जाती है। तब तक पानी भर जाता है।

कुछ सेकेंड के बाद वह बाहर आती है तो उसके मुंह में एक बच्चा होता है, जिसे वह दरवाजे पर छोड़ आती है। इसके बाद वह कुछ देर तक लंबी-लंबी सांसे लेती है और फिर नाले में घुस जाती है। कुछ सेकेंड बाद वह दूसरा बच्चा लेकर निकलती है। यह क्रम कुछ समय तक चलता है। मां की यह ममता देखकर आंखें भर आती है।

इस वीडियो को प्रवीण कस्वान ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन अधिकारी प्रवीण कस्वान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- यह आपको झंकझोर देगा। देखें-किस तरह से मां अपने बच्चे को बचाती है। मेरे दोस्त ने व्हाट्सएप पर भेजा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तो 4 लाख 34 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि तकरीबन 32 हजार लोगों ने इसे पसंद किया है और 9 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। सैकड़ों लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने चुहिया की जमकर तारीफ की है।

chat bot
आपका साथी