Viral Video: रामदेव बाबा की कॉपी करना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Viral Video इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स योग गुरु बाबा रामदेव की कॉपी करने की कोशिश कर रहा है। इस प्रयास में वह सफल नहीं हो पाता है। वहीं इस असफलता की वजह से शख्स को गंभीर चोट भी लगी है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 09:00 AM (IST)
Viral Video: रामदेव बाबा की कॉपी करना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
Viral Video: रामदेव बाबा की कॉपी करना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: 'करत करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान' यह कहावत चरितार्थ साबित होती है। हालांकि, अभ्यास और प्रयास के बिना सफलता भी नहीं मिलती है। कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स योग गुरु बाबा रामदेव की कॉपी करने की कोशिश कर रहा है। इस प्रयास में वह सफल नहीं हो पाता है। वहीं, इस असफलता की वजह से शख्स को गंभीर चोट भी लगी है।

Face smashed 😂 pic.twitter.com/4EvYErIJ38— Epic Fail (@FaildVideo) November 13, 2022

बाबा रामदेव इस तरह की मुद्रा में खड़े होकर योग करते हैं। कुछ ऐसा ही करने की कोशिश शख्स कर रहा है। हालांकि, यह एक स्टंट है। इससे योग का कोई कनेक्शन नहीं है। इसके लिए शख्स ईंट को इक्कठ्ठा कर दीवार खड़ी करता है। इसकी ऊंचाई तकरीबन 3 फुट होगी। इसके बाद शख्स दोनों हाथों की मदद से ईंट पर विपरीत करनी मुद्रा में आने की कोशिश करता है।

इस दौरान शख्स अपने शरीर का भार शरीर पर सह नहीं पाता है। आसान शब्दों में कहें तो शरीर के भार से दोनों कलाइयां असंतुलित हो जाती हैं। इस वजह से शख्स धड़ाम से नीचे गिर जाता है। इस दौरान शख्स के चेहरे पर गंभीर चोट लगती है। इसके लिए बड़े हमेशा कहते हैं कि एक्सपर्ट की निगरानी में ही मुश्किल काम करना चाहिए। इससे किसी दुर्घटना का खतरा कम रहता है।

इस वीडियो को 'Epic Fail' ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-Face smashed । इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 90 हज़ार बार देखा गया है। वहीं, हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। कई लोगों ने कमेंट कर शख्स को फिर से प्रयास करने की सलाह दी है। कुछ लोगों ने हास्यास्पद कमेंट भी किया है।

Image Credit: 'Epic Fail

chat bot
आपका साथी