Viral Video: सड़क पार करने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

एक शख्स समय की बचत के लिए शॉटकट अपना रहा है। हालांकि पिक आवर होने की वजह से गाड़ियों की आवाजाही अधिक है। साथ ही गाड़ी वाले तेज रफ़्तार से अपने गंत्वय की ओर अग्रसर है। इसके चलते शख्स बीच मझधार में फंस गया है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Feb 2023 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 05 Feb 2023 10:27 PM (IST)
Viral Video: सड़क पार करने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
Viral Video: सड़क पार करने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सड़क पार करना भी किसी कला से कम नहीं है। खासकर, व्यस्त रोड पर सड़क पार करना बेहद कठिन होता है। लोग समय की बचत और आलस के लिए ओवरब्रिज का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसके लिए वे शॉर्टकट ढूंढते हैं। इस दौरान कई लोग सड़क पार करने में सफल रहते हैं, तो कई लोग बुरे फंस जाते हैं।

I have no words for him 😂 pic.twitter.com/vcfYK8eNtU— Wtf Scene (@wtf_scene) February 5, 2023

कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। एक शख्स समय की बचत के लिए शॉटकट अपना रहा है। हालांकि, पिक आवर होने की वजह से गाड़ियों की आवाजाही अधिक है। साथ ही गाड़ी वाले तेज रफ़्तार से अपने गंत्वय की ओर अग्रसर है। इसके चलते शख्स बीच मझधार में फंस गया है। वह शख्स सिग्नल होने का वेट कर रहा है। हालांकि, शख्स की सोच के मुताबिक कुछ नहीं हो रहा है।

वह काफी देर तक वेट करता रहा है। उसे लगता है कि शायद कभी तो गाड़ियों की आवाजाही कम होगी। उस समय रोड पार कर लूंगा। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी वह पल नहीं आता है। शख्स हारकर दिमाग लगाने लगता है कि न इधर और न उधर जा पा रहा हूँ। ऐसी स्थिति में क्या करूँ ? तभी उसके दिमाग में ख्याल आता है कि क्यों न चार टांगों वाला जानवर बन जाता हूं। उससे सामने वाले को लगेगा कि कोई दिव्यांग व्यक्ति है। इस दौरान कोई हेल्प भी कर सकता है।

यह सोच वह शख्स दो टांग से सीधे चार टांग पर आ जाता है। इसके बाद डॉगी स्टाइल में रोड क्रॉस करने लगता है। तभी दूसरी तरफ से एक कार आती है। कार में बैठा व्यक्ति दिव्यांग व्यक्ति को देख अपनी गाड़ी रोक देता है। इसके बाद गाड़ी से निकलकर उसकी मदद करने लगता है। यह देख बाकी गाड़ी वाले भी रुक जाते हैं। जब वह शख्स सड़क पार कर लेता है, तो डॉगी पोज से बाहर आ जाता है।

यह देख सभी चौंक जाते हैं। उस समय शख्स को लगता है कि किसी ने पकड़ लिया, तो अपनी खैर नहीं है। यह सोच भागने लगता है। शख्स की ओछी हरकत से गाड़ी वाला परेशान होकर शख्स को पकड़ने के लिए दौड़ता है। वीडियो बेहद फनी है। इस वीडियो को Wtf Scene नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Image Credit: Wtf Scene

chat bot
आपका साथी