Viral Video: जैक एंड रोज स्टाइल में लड़के ने करना चाहा प्रपोज, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे

Viral Video इस वीडियो में एक लड़के की उम्मीदों पर उसके दोस्तों ने उस समय पानी फेर दिया। जब वह अपनी महबूबा को प्रपोज कर रहा था। लड़के को उम्मीद थी कि वह अपनी महबूबा को शादी के लिए मना लेगा। हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Jan 2023 02:57 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jan 2023 02:57 PM (IST)
Viral Video: जैक एंड रोज स्टाइल में लड़के ने करना चाहा प्रपोज, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे
Viral Video: जैक एंड रोज स्टाइल में लड़के ने करना चाहा प्रपोज, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे। इस वीडियो में एक लड़के की उम्मीदों पर उसके दोस्तों ने उस समय पानी फेर दिया। जब वह अपनी महबूबा को प्रपोज कर रहा था। लड़के को उम्मीद थी कि वह अपनी महबूबा को शादी के लिए मना लेगा। हालांकि, किस्मत को कुछ और मंजूर था।

pic.twitter.com/BaeweEDmc7— The Devil Had Other Plans (@had_devil) January 20, 2023

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कपल स्टीमर पर रिंग प्रपोज की मुद्रा में है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि लड़के ने इस खूबसूरत पल के ढेर सारे पैसे खर्च किए हैं। इस पल को यादगार और शानदार बनाने के लिए उसने दोस्तों को भी निमंत्रित किया है। सब कुछ तय कार्य्रकम के अनुसार होता है। सभी लोग स्टीमर पर रहते हैं।

लड़की को स्टीमर के किनारे खड़ी देख लड़के के दोस्त उसे अपने प्यार का इजहार करने के लिए कहते हैं। लड़का शर्माता और घबराता है। इस घबराहट में वह कुछ बोल नहीं पाता है। इसके बाद वह हिम्मत कर लड़की के पास जाकर प्रपोज करने की मुद्रा में आ जाता है।

लड़की समझ जाती है कि यहां कुछ तो गड़बड़ होने वाला है। इसके बाद वह मुस्कुराने लगती है। तभी वह लड़का रिंग ढूंढने लगता है। जल्दबाजी में वह रिंग ले जाना भूल जाता है। फिर दोस्त की तरफ देख रिंग देने को कहता है। तभी एक दोस्त रिंग बॉक्स देने के लिए फेंकता है। रिंग बॉक्स दोस्त के पास पहुंचने के बजाय समुंदर में जा गिरता है। इससे रंग में भंग हो जाता है। लड़का हाथ मलता रह जाता है। वहीं, लड़की भी उदास हो जाती है। इसके बाद एक अन्य दोस्त समंदर में छलांग लगाकर रिंग बॉक्स निकालने की कोशिश करता है।

इस वीडियो को 'The Devil Had Other Plans' ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 25 हज़ार बार देखा गया है। सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Image Credit: The Devil Had Other Plans

chat bot
आपका साथी