अगर आप भी हैं गोलगप्पों के शौकीन तो ये खबर पढऩा आपके लिए है जरूरी

अहमदाबाद में एक गोलगप्पे वाला इनका स्वाद बढ़ाने के लिए गोलगप्पों के पानी में टॉयलेट क्लिनर मिला देता था। कोर्ट ने इस मिलावट के आरोप में दोषी वेंडर को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 07 Feb 2017 09:49 AM (IST) Updated:Wed, 08 Feb 2017 09:22 AM (IST)
अगर आप भी हैं गोलगप्पों के शौकीन तो ये खबर पढऩा आपके लिए है जरूरी
अगर आप भी हैं गोलगप्पों के शौकीन तो ये खबर पढऩा आपके लिए है जरूरी

अहमदाबाद। चटपटे चटखारेदार गोलगप्पों को देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है और महिलाएं तो इनकी दीवानी होती हैं। लेकिन अगली बार अगर गोलगप्पे खाएं तो उससे पहले ये खबर अवश्य पढ़ लें, ऐसा भी हो सकता है कि खबर को पढ़कर आप गोलगप्पे खाना ही छोड़ दें।

दरअसल अहमदाबाद में एक गोलगप्पे वाला इनका स्वाद बढ़ाने के लिए गोलगप्पों के पानी में टॉयलेट क्लिनर मिला देता था। कोर्ट ने इस मिलावट के आरोप में दोषी वेंडर को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अहमदाबाद के लाल दरवाजा इलाके में एक गोलगप्पे वाले के बारे में नगर नियम को कई शिकायतें मिलीं।

शिकायत के बाद नगर निगम ने वेंडर के पानी का सैंपल लेकर उसकी जांच करवाई। लैब टेस्टिंग के बाद जो रिपोर्ट सामने आई वो हैरान करने वाली थी। गोलगप्पे के पानी में ऐसा एसिड मिलाया गया था जिसका प्रयोग टॉयलेट क्लीनर बनाने में किया जाता है। गोलगप्पे के पानी में मिलावट की रिपोर्ट मिलते ही आरोपी के खिलाफ मिलावट का केस दर्ज किया गया और उन्हें दोषी पाते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले दिल्ली के गोलगप्पों के पानी में नाले के पानी की मिलावट की खबर आई थी। वहीं मुंबई में पानी पूरी में वेंडर द्वारा मूत्र मिलाने की खबरें भी आ चुकी हैं।

यह भी पढ़े:

इन नामों से पुकारे जाते हैं गोलगप्पे, लेकिन कैसे बनाये जाते हैं ये जानकर आ जाएगी उबकाई?

भारतीय स्वाद इतना पसंद आया कि टिप में दे दिये एक लाख रुपये

chat bot
आपका साथी