ये कोई रिहायशी कॉलोनी नही, तो फिर क्या है ?

मनीला शहर में एक अनोखा कब्रिस्तान है जिसे 'चाइनीज सेमेट्री ऑफ मनीला' कहा जाता है। इस कब्रिस्तान में फिलिपींस में बसे चीनी लोगों को दफनाया जाता है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 22 Apr 2016 09:54 AM (IST) Updated:Fri, 22 Apr 2016 10:03 AM (IST)
ये कोई रिहायशी कॉलोनी नही, तो फिर क्या है ?

फिलिपींस के मनीला शहर में एक अनोखा कब्रिस्तान है जिसे 'चाइनीज सेमेट्री ऑफ मनीला' कहा जाता है। लेकिन बाहर से देखने मे ये अमीर लोगों की कोई महंगी सी कॉलोनी लगती है। इस कब्रिस्तान में फिलिपींस में बसे चीनी लोगों को दफनाया जाता है।

वेबसाइट इन्फोरमेशन नाइजीरिया के अनुसार ये कब्रिस्तान 50-60 साल पुराना है। इन कब्रगाहों को आलीशान घर की तरह बनाया जाता है। जिसमें किचन, बाथरूम और बेडरूम आदि कि सुख-सुविधायें होती हैं। चीन के लोग अपने प्रियजनों की मौत के बाद उन्हें यहां दफना देते हैं। उनका कहना है कि हम नही चाहते कि मौत के बाद भी हमारे प्रियजनों को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ हो। लेकिन अब वहां कुछ कब्रगाह ऐसे भी हैं जिनका संरक्षण करने वाला अब कोई नही बचा है इसलिये कई गरीब परिवारों ने उन्हें अपना घर बना लिया है।

कब्रों के बीच बना अनोखा रेस्टोरेंट

यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग

फिलिपींस में मशहूर हो चुकी ये जगह अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। यहां घूमने के लिए पर्यटकों को पास लेना होता है और उन्हें एक गाइड भी दिया जाता है। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए अब यहां रेस्त्रां और होटल भी खोल दिए गये हैं।

क्या कभी देखा है कब्रों का पहाड़

जब लड़की की कब्र से आने लगी चीखें

chat bot
आपका साथी