करीब 2 हजार करोड़ कीमत वाले दुनिया के इस सबसे मंहगे घर का मालिक कौन

हाल ही में भ्रष्‍टाचार के आरोपों से बच कर आये सउदी अरब के शहजादे ने फ्रांस में दुनिया का सबसे मंहगा टैक्‍नोफ्रैंडली महल खरीदा है।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 03:04 PM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 03:05 PM (IST)
करीब 2 हजार करोड़ कीमत वाले दुनिया के इस सबसे मंहगे घर का मालिक कौन
करीब 2 हजार करोड़ कीमत वाले दुनिया के इस सबसे मंहगे घर का मालिक कौन

 

फ्रांस में है ये महल

फ्रांस के लुविजियन्स में वरसाइल इलाके में है दुनिया का सबसे मंहगा महल। इसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ डॉलर यानी 1922 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आर्म्स डीलर अदनान खशोगी के भतीजे एमद खशोगी के बनाये इस महल को सऊदी रब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने खरीद लिया है। खगोशी ने एक पुराने महल को तोड़कर उसकी जगह यह नया महल बनाया। 

तकनीकी रूप से विकसित

इस महल की सबसे खास बात ये है कि ये तकनीकी रूप से काफी विकसीत है। सामान्‍य रूप से यहां खूवसूरत पूल और फव्‍वारे हैं लेकिन विशेष बात ये है कि ये सभी चीजें और महल की है बत्‍तियां, हवा और आवाज को दुनिया के किसी भी कोने से एक आईफोन के जरिए ही चालू किया जा सकता है। 

पहले भी रखे हैं मंहगे शौक 

वैसे सउदी अरब का ये शहजादा पहली बार किसी मंहगी चीज को खरीद रहा हो इससे पहले भी अपने शौक पूरे करने के लिए करोड़ों खर्च करते रहें हैं। जैसे कुछ समय पहले उन्‍होंने लियोनार्दो दा विंची की एक पेंटिंग जिसका नाम 'सल्वातोर मुंडी' है, उसको 45 करोड़ डॉलर में खरीदा था। वैसे यह पेंटिंग उन्‍होंने अपने नाम से नहीं खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास इस महल से भी मंहगी 440 फुट की नाव है जिसमें दो पूल और एक हेलिपैड मौजूद हैं। इस नाव की कीमत करीब 49.4 करोड़ डॉलर आंकी गई है।साथ ही उनके पास पेरिस से एक घंटे की दूरी पर एक 620 एकड़ की एस्टेट भी है। 

chat bot
आपका साथी