Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है एक छाता, क्या 8 सेकंड में खोज सकते हैं आप?

ऑप्टिकल इल्यूजन पैनी से पैनी आंखों और तेज दिमाग को भी धोखा देने का हुनर रखता है। इस गेम को खेलकर आई क्यू टेस्ट भी किया जा सकता है। ऐसे में आज जो चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं वह भी काफी खास रहने वाला है। इसमें आपको एक तस्वीर दिखाई देगी जिसमें छिपे छाते को ढूंढने के लिए आपको मिलेगा सिर्फ 8 सेकंड का समय।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Publish:Sun, 21 Apr 2024 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2024 06:00 PM (IST)
Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है एक छाता, क्या 8 सेकंड में खोज सकते हैं आप?
Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है एक छाता, क्या 8 सेकंड में खोज सकते हैं आप?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: दिमाग को एक्टिव बनाए रखने के लिए कई तरह की गेम्स होती हैं, जिनमें से एक है ऑप्टिकल इल्यूजन। आज हम आपके लिए ऐसा चैलेज लेकर आए हैं, जिसे हल करने में आपके भी पसीने छूट सकते हैं। हालांकि तेज आंखों वाले लोगों को इसका सही जवाब ढूंढने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। आइए अब देख लीजिए कि क्या है आज का चैलेंज।

8 सेकंड में खोजिए 'छाता'

आज के इस मजेदार चैलेंज में आपको तस्वीर में छिपे छाते को खोजना होगा। मुमकिन है कि इसमें आपको थोड़ी मुश्किल हो, लेकिन ये बात भी पक्की है कि इस दौरान मजा भी खूब आने वाला है।

एक बार के लिए ये तस्वीर में आपको छाता ढूंढना दूभर काम लगेगा, लेकिन ध्यान से देखने पर आपके लिए इसे ढूंढना मुश्किल काम नहीं होगा। आपके पास ये बढ़िया मौका है ये पता लगाने का, कि आपका दिमाग कितना चौकन्ना और आंखें कितनी तेज हैं।

चलिए अब गौर से देख लीजिए ये तस्वीर, इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको मिलेगा सिर्फ 8 सेकंड का समय। आपका समय शुरू होता है अब। 8, 7, 6, 5, 4, 3 ,2 और 1. बस अब रुक जाइए।

आप दिए गए समय में छाता ढूंढ पाए, तो बहुत-बहुत बधाई हो। अगर आप नहीं जान पाए कि कहां रखा है वो छाता, तो भी कोई बात नहीं, हम आपको इसका सही जवाब भी बताएंगे।

ये रहा 'छाता'

नीचे दी गई तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देख सकते हैं।

Image Source: jagranjosh.com

chat bot
आपका साथी