Optical Illusion: सिर्फ 2% लोग ही 11 सेकंड में ढूंढ़ सकते हैं छिपे हुए पतंगे को!

Optical Illusion इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सिर्फ वही लोग ढूंढ़ सकते हैं जिनका आईक्यू लेवल हाई है। इस इल्यूजन को तैयार करने वालों का दावा है कि सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही इस तस्वीर में 11 सेकंड में छिपे हुए पतंगे को ढूंढ़ सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2023 02:59 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2023 02:59 PM (IST)
Optical Illusion: सिर्फ 2% लोग ही 11 सेकंड में ढूंढ़ सकते हैं छिपे हुए पतंगे को!
Optical Illusion: सिर्फ 2% लोग ही 11 सेकंड में ढूंढ़ सकते हैं छिपे हुए पतंगे को!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूज़न्स को आपकी आंखों को धोखा देने के लिए बनाया गया है। चीज़ें आपके सामने होती हैं, लेकिन फिर भी आप उन्हें देख नहीं पाते। कई बार कोशिश करने के बावजूद आपका दिमाग कंफ्यूज़्ड रहता है। इसलिए एक्सपर्ट्स दिमाग को तेज़ बनाने के लिए इस तरह की एक्सरसाइज़ की सलाह देते हैं। ताकि आपका दिमाग लंबे समय तक मज़बूत रहे। ऑप्टिकल इल्यूज़न से न सिर्फ आपके दिमाग का बल्कि आंखों का टेस्ट भी हो जाता है। इससे आपकी ऑब्ज़रवेशनल स्किल्स बढ़ती हैं। तो आइए नज़र डालते हैं आज के चैलेंज पर।

आज के चैलेंज में आपको एक तस्वीर दिख रही होगी, जहां कई सारे कपड़े बिखरे हुए हैं, पतंगा यहीं कहीं बैठा, जिसे वहां से उड़कर निकल जाने की जरूरत है। आपको इसी पतंगे को जल्द से जल्द ढूंढ़ना है।

सिर्फ 2% लोग ही ढूंढ़ पाते हैं छिपी हुए पतंगे को!

ऊपर दी गई तस्वीर एक पज़ल है, जिसे बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए तैयार किया गया है। यह एक इल्यूजन है, जिसमें बिखरे हुए कपड़ों के बीच कहीं पतंगा भी है। यह इल्यूजन लोगों को तस्वीर में छिपे हुए पतंगे को ढूंढ़ निकालने की चुनौती देता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सिर्फ दो फीसदी लोग ही इस तस्वीर में से छिपे पतंगे को ढूंढ़ पाते हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन के जरिए आप मजेदार तरीके से अपने आईक्यू को टेस्ट कर सकते हैं।

क्या आप 11 सेकंड में पतंगे को ढूंढ़ पाए?

अगर आपको छिपे हुए पतंगे को ढूंढ़ने में परेशानी हो रही है, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं! अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको अलग-अलग तरह के कपड़े, हैंगर और टोपी नजर आ रही होगी। लेकिन यह पजल लोगों को पतंगा ढूंढ़ने की चुनौती दे रही है। अगर आपकी आंखें तेज हैं, तो आप इसे झट से ढूंढ़ निकाल सकते हैं।

आपको आसानी से दिख जाए, इसके लिए हमने पतंगे को हाईलाइट कर दिया है:

तस्वीर की दाईं ओर पतंगा कैप के पास छिपा हुआ है। इस तस्वीर को देख हजारों लोग परेशान हो जाते हैं।Image Source: Reader’s Digest

chat bot
आपका साथी