Optical Illusion: सिर्फ 1% लोग ही 9 सेकंड में खोज पाते हैं टॉय रूम में छिपा बेबी पेसीफायर!

Optical Illusion इस तस्वीर में आपको एक टॉय रूम में कई सारे खिलौने बिखरे दिख रहे होंगे। इन्हीं के बीच एक बेबी पेसीफायर भी है। अगर आपकी नजरें तेज हैं तो छिपे हुए पेसीफायर को ढूंढ़ निकालेंगे। इस इल्यूजन को सुलझाने के लिए आपके पास हैं 9 सेकंड।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2023 12:57 PM (IST) Updated:Fri, 31 Mar 2023 10:20 AM (IST)
Optical Illusion: सिर्फ 1% लोग ही 9 सेकंड में खोज पाते हैं टॉय रूम में छिपा बेबी पेसीफायर!
Optical Illusion: सिर्फ 1% लोग ही हल कर पाते हैं टॉय रूम का यह ऑप्टिकल इल्यूजन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: ऑप्टीकल इल्यूज़न आपके दिमाग को तेज़ बनाने के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज़ है। इस तरह के खेल आपके दिमाग की क्षमता को पहचानने के साथ उसे सुधारने के लिए भी बेस्ट हैं। रिसर्च के अनुसार, इंसान का नॉर्मल दिमाग, एक ही तस्वीर या वस्तु को अलग-अलग एंगल से अलग-अलग तरह से देख सकता है। अक्सर, इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूज़न को साइकोएनालिसेस में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पता चल सकता है कि एक व्यक्ति चीज़ों को किस तरह देखता है और उसका बौद्धिक स्तर क्या है।

आज का इल्यूजन भी बड़ी चालाकी से तैयार किया गया है। आपको नीचे दी गई तस्वीर में एक टॉय रूम दिख रहा होगा, जिसमें से आपको बेबी पेसीफायर को ढूंढ़ना है।

टॉय रूम में ढूंढ़ें बेबी पेसीफायर

यह बच्चों के लिए एक ट्रिकी पजल है, जिससे उनके ब्रेन पॉवर का पता लगाया जा सकता है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको एक नैनी दिख रही होगी, जो बेबी की देखभाल कर रही है। ये दोनों एक टॉय रूम में हैं, जो खिलौनों से भरा हुआ है। बच्चा रो रहा है और नैनी उसे चुप नहीं करवा पा रही है, क्योंकि उसे पेसीफायर नहीं मिल रहा है। बच्चा लगातार रो रहा है और नैनी इसी बात से परेशान है।

आपको टॉय रूम में बेबी के लिए पेसीफायर को ढूंढ़ना है। इस इल्यूजन को बनाने वालों का दावा है कि सिर्फ 1% लोग ही इसे हल कर पाते हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन का हल ढूंढ़ना एक मजेदार काम है, साथ ही इसकी मदद से आप अपने दिमाग को टेस्ट भी कर सकते हैं।

क्या 9 सेकंड में आप ढूंढ़ पाए बेबी पेसीफायर?

इस ऑप्टिकल इल्यूजन को करीब से देखें और टॉय रूम में पेसीफायर को ढूंढ़ने की कोशिश करें। तस्वीर में खोए हुए पेसीफायर को ढूंढ़ना मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो आपको खिलौनों के बीच पेसीफायर पड़ा मिल ही जाएगा। यह पेसीफायर रिंग्ज और स्टफ्ड खिलौने के बीच रखा हुआ है।

अभी भी नहीं मिला तो नीचे की तस्वीर देखें:

स्टडीज का कहना है कि आप जितना ज्यादा पजल को सुलझाएंगे, आपका दिमाग उतना ही ज्यादा तेज होगा। ऑप्टिकल इल्यूजन की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपका दिमाग किस तरह काम करता है। खास तरह के रंग, रोशनी और पैटर्न हमारे दिमाग को धोखा दे सकते हैं।Image Source: Bright Side

chat bot
आपका साथी