बंदरों ने तालाब में मचाया ऐसा उत्पात, वीडियो देख बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी जंगल में कुछ बंदर गर्मी से बचने के लिए अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं। उनकी ये हरकत बच्चों से बिल्कुल मिलती जुलती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 09:00 AM (IST)
बंदरों ने तालाब में मचाया ऐसा उत्पात, वीडियो देख बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना हास्यास्पद और ज्ञानवर्धक वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जो जानवरों से संबंधित होते हैं। इन वीडियो में जानवरों की कलाबाजी देखने लायक होती है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी जंगल में कुछ बंदर गर्मी से बचने के लिए अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं। उनकी ये हरकत बच्चों से बिल्कुल मिलती जुलती है।

कोई लौटा दे मेरे, बीते हुए दिन ...

बीते हुए दिन वो हाय, प्यारे पल छिन

कोई लौटा दे .....

Remembering my Childhood pic.twitter.com/zJOvmoCd88— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 16, 2020

इसमें बंदर एक सूखे पेड़ पर चढ़कर तालाब में उड़ी मार रहे हैं। तालाब गहरा है, लेकिन पानी बहुत कम है। इतना जरूर है कि बंदर आसानी से तालाब में मस्ती कर सके। इस दौरान एक-बाद एक कर सभी बंदर पेड़ पर चढ़ते हैं और तालाब में कूदते हैं। जबकि एक छोटा बंदर पेड़ पर चढ़ जाता है, लेकिन कूद नहीं पाता है। तभी दूसरा बंदर उसे कूदने की सलाह देता है।  इसके बावजूद उसके पैर थरथराने लगते हैं। यह देख बदंरों का सरदार बड़ी तेजी से पेड़ पर चढ़ने लगता है। इसके बाद छोटा बदंर "आंव देखता है न ताव" तुरंत तालाब में कूद जाता है। वीडियो बेहद हास्यास्पद है।  

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 7 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 800 से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 100 लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने बंदरो की तारीफ की है।

Image Cour tesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी