ये महिला सिनेमाघर में चोरी से खाना ले जा कर बन गई हीरो!

चोरी करने की सजा होती है। चोर को कोई अच्‍छा नहीं मानता पर एक महिला चोरी से खाना सिनेमाघर के अंदर ले जाती थी और सोशल मीडिया पर वो हिट हो गई।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 27 Nov 2017 01:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Nov 2017 01:18 PM (IST)
ये महिला सिनेमाघर में चोरी से खाना ले जा कर बन गई हीरो!
ये महिला सिनेमाघर में चोरी से खाना ले जा कर बन गई हीरो!

पुलिस ने किया था गिरफ्तार 

एंजेला ब्रिश्क नाम की एक गर्भवती महिला को सिनेमाहाल में घुसने के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने रोक कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक था कि उसके पास कुछ गैरकानूनी है जो खतरनाक हो सकता है। जांच करने पर पता चला कि उसके पास जो समान है वो उस जगह के लिए गैर कानूनी तो था पर खतरनाक बिलकुल नहीं था। आखिर ऐसा क्‍या था। 

नहीं निकली गर्भवती बल्‍कि कुछ और था मामला 

पुलिस ने शक के आधार पर जब उसे गिरफ्तार करके जांच की थी तो पता चला कि वो गर्भवती तो थी ही नहीं। बल्‍कि इस तरह से उसने अपनी पसंद के स्नैक्स थियेटर में ले जाने के लिए अनोखा रास्ता निकाला लिया था। एंजेला अपने पेट पर गोले के आकार का एक फोम बांध लेती थी जिससे लोगों को लगता कि वह गर्भवती है, पर दरसल फोम के बीच बनी खाली जगह में वो स्नैक्स भर कर थियेटर में ले जाती थी, जो सामान्‍य रूप से ले जाना मना है। जब फोम हटाने पर ये सब दिखा तो सुरक्षा अधिकारी भी चौंक गए थे। 

Found a brand new way to get your snacks into a movie pic.twitter.com/eDcOwjLiMU— Angela Brisk (@AngelaBrisk) November 19, 2017

खुद किया ट्वीट 

पकड़े जाने पर एंजेला ने खुद इस बारे में ट्वीट किया और बताया कि सिनेमा हॉल में पसंदीदा खाने की चीजें वो कैसे सिनेमाघर के अंदर लेकर जाती थी। उसने अपने ट्वीट में लिखा कि अपने पसंदीदा स्नैक्स को थियेटर में लाने के लिए उसे शानदार तरीका मिला है। उसके इस ट्वीट और तरीके को जान कर लोग हैरान हो गए और उसे खूब लाइक किया जाने लगा। कुछ लोगों ने उसे हीरो बना डाला और उसके ट्वीट को कुछ ही घंटों में 41 हजार से ज्यादा लाइक और करीब 20 हजार बार रिट्वीट किया गया।

तारीफ और मर्दों के लिए सुझाव

अब क्‍योंकि इस उपाय का इस्‍तेमाल सिर्फ महिलायें ही कर सकती थीं तो उन्‍होंने तो जम कर उनके आइडिया को सराहा। वहीं काफी तादात में पुरुषों को भी एंजेला का आइडिया भाया और उन्‍होंने इसे पसंद करने के साथ साथ मर्दों के लिए कुछ मिलते जुलते सुझाव दे डाले, आप भी देखिए इस वायरल ट्वीट पर आये कुछ हटके सुझावों के नमूने।  

Someone make this woman president please— alistaggs (@ali_staggs) November 22, 2017


Also, for men. pic.twitter.com/H1CFUWxWTG— Sean Tibbetts (@SeanTibbetts87) November 21, 2017

chat bot
आपका साथी