लंबे आईलैशेज में छुपा है लाखों कमाने का सीक्रेट

इनकी लंबी बरौनी देखकर यह यकीन करना मुश्किल है कि यह प्राकृतिक है पर यह सच है। युक्रेन के कीव में रहने वाले 58 साल के वैलेरी स्मैगले की बरौनी प्राकृतिक रूप से दुनिया में सबसे बड़ी है। वे अपनी इस खासियत को गिनीज बुक में दर्ज कराना चाहते हैं

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2015 10:16 AM (IST) Updated:Thu, 12 Mar 2015 10:27 AM (IST)
लंबे आईलैशेज में छुपा है लाखों कमाने का सीक्रेट

इनकी लंबी बरौनी देखकर यह यकीन करना मुश्किल है कि यह प्राकृतिक है पर यह सच है। युक्रेन के कीव में रहने वाले 58 साल के वैलेरी स्मैगले की बरौनी प्राकृतिक रूप से दुनिया में सबसे बड़ी है। वे अपनी इस खासियत को गिनीज बुक में दर्ज कराना चाहते हैं पर उनकी योजना बस इतनी भर नहीं है। वे अपने इन लंबे बरौनी का राज किसी को नहीं बताते, उनकी योजना इस सीक्रेट को एक ब्रांड का नाम देकर बिजनेस शुरू करने की है। उन्हें उम्मीद है कि इस बिजनेस आइडिया से वे लाखों कमा सकते हैं।

वैलेरी बताते हैं कि उनकी बरौनी भी पहले नॉर्मल ही हुआ करती थीं, परंतु खाने में एक सीक्रेट बदलाव के बाद उनकी बरौनी बढ़ती ही चली गई। कई महिलाएं तो उनसे इसका राज पूछती है पर वह अपना यह सीक्रेट किसी से शेयर नहीं करते।

हालांकि इतने बड़े बरौनी रखने के अपनी परेशानियां है। इससे आंखों में दर्द रहता है और कई बार तो सूजन से इंफेक्शन होने का भी खतरा बना रहता है। इसलिए अब वैलेरी अपनी आईलैश को ट्रिम करने वाले हैं। ऐसा करने से पहले वे गिनीज के दफ्तर जाएंगे और अपना नाम दर्ज करवाएंगे।

बालों को बेच खरीदा सपनों का आशियाना

शरारत की तो कटवा दिए बाल

chat bot
आपका साथी