सिगरेट में हुआ ब्लास्ट, उखड़ गये दांत

जर्मनी में रहने वाले एक शख्स के मुंह में ही ई-सिगरेट का सेवन करते समय विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से उसके चेहरे पर चोटें आर्ईं और उसके कई दांत भी उखड़ गए।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2016 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2016 11:55 AM (IST)
सिगरेट में हुआ ब्लास्ट, उखड़ गये दांत

दुनिया में इन दिनों ई-सिगरेट का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जो कि बहुत खतरनाक साबित हो रहा है। अभी एक ताजा मामला सामने आया है। जर्मनी में रहने वाले एक शख्स के मुंह में ही ई-सिगरेट का सेवन करते समय विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से उसके चेहरे पर चोटें आर्ईं और उसके कई दांत भी उखड़ गए।

खबरों के मुताबिक 20 वर्षीय शख्स ई-सिगरेट का सेवन कर रहा था। इसे इन्हेल करते समय इसकी बैटरी में विस्फोट हो गया। इस घटना में उसकेचेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा मुंह में भी घाव हो गए हैं। विस्फोट से उसके कई दांत भी उखड़ गए। गौरतलब है कि हाल फिलहाल में यह पहला मामला नही है जब ई-सिगरेट के इस्तेमाल से यूजर को नुकसान पहुंचा है। पिछले सप्ताह भी एक 24 वर्षीय महिला किर्बी शीन ई-सिगरेट का सेवन कर रही थी उसी समय उसके चेहरे पर विस्फोट हो गया खुशकिस्मती से उसकी आंख बच गयी।

यहां इशारों-इशारों में होती हैं बातें

इस महिला को रोज आती है 100 हिचकियां

chat bot
आपका साथी