हैरतअंगेज! सांप ने बुजुर्ग को काटा, तो उसने भी सांप को दांतों से चबाया

गुजरात के महीसागर जिले में चौंका देने वाली एक घटना सामने आई है। एक सांप ने बुजुर्ग को काट लिया जिस पर उस बुजुर्ग ने भी उस सांप को अपने दांतों से काट लिया।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 05:13 PM (IST)
हैरतअंगेज! सांप ने बुजुर्ग को काटा, तो उसने भी सांप को दांतों से चबाया
हैरतअंगेज! सांप ने बुजुर्ग को काटा, तो उसने भी सांप को दांतों से चबाया

गुजरात के महीसागर जिले में चौंका देने वाली एक घटना सामने आई है, जिस पर एक बार विश्वास करना मुश्किल है, लेकिन घटना वास्तविक है। एक सांप ने बुजुर्ग को काट लिया, जिस पर उस बुजुर्ग ने भी उस सांप को अपने दांतों से काट लिया। इस घटना में सांप और उस बुजुर्ग दोनों की ही मौत हो गई।

यह घटना पिछले शनिवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, अजनवा गांव के एक खेत में ट्रक पर बाजरा लादा जा रहा था। उस दौरान गांव के 60 वर्षीय पर्वत गाला बरिया वहां एक जगह खड़े थे। तभी सांप निकला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। लेकिन पर्वत गाला बरिया वहीं डटे रहे, वे बोले रहे थे कि उन्होंने पहले भी ऐसे कई सांप पकड़े हैं।

गांव के प्रधान ने बताया कि पर्वत ने उस सांप को अपने हाथों से पकड़ लिया। सांप ने खुद को छुड़ाने के लिए पर्वत के हाथ और चेहरे पर डस लिया। गुस्से में पर्वत ने भी पलटकर सांप को अपने दांतों से काट लिया, जिससे सांप की भी मौत हो गई।

ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पर्वत को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से उसे गोधरा के एक बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हालांकि सांप का जहर उसके शरीर में फैल गया था, जिसके कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

एक अधिकारी ने बताया कि थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी