फेसबुक अपडेट से पता लग जाता है यूजर का स्वभाव

आप और हम फेसबुक पर स्टेटस अपडेट करते रहते हैं। कोई चाहे तो इससे हमारे और आपके स्वभाव का पता लगा सकता है। एक नए अध्ययन में कहा गया है कि फेसबुक पर साझा की गई सूचना (स्टेटस अपडेट) से यह पता पता लग जाएगा कि व्यक्ति आत्म केंद्रित है

By manoj yadavEdited By: Publish:Mon, 25 May 2015 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 03:11 PM (IST)
फेसबुक अपडेट से पता लग जाता है यूजर का स्वभाव

मल्टीमीडिया डेस्क। आप और हम फेसबुक पर स्टेटस अपडेट करते रहते हैं। कोई चाहे तो इससे हमारे और आपके स्वभाव का पता लगा सकता है। एक नए अध्ययन में कहा गया है कि फेसबुक पर साझा की गई सूचना (स्टेटस अपडेट) से यह पता पता लग जाएगा कि व्यक्ति आत्म केंद्रित है या विक्षिप्त।

ब्रुनेल यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन ने फेसबुक का नियमित प्रयोग करने वाले 555 ऑनलाइन सर्वेक्षण के आधार पर बहिर्मुखी, खुला, आत्म केंद्रित, विक्षिप्त और विवेकशीलता वाले व्यक्तित्व को चिन्हित किया है।

इसके मुताबिक, बहिर्मुखी व्यक्तित्व वाले लोग सामाजिक घटनाओं को बहुतों के साथ साझा करते हैं और इसके लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रयोग करते हैं। विक्षिप्त लोग मित्रों और उनसे संबंधों से जुड़ी व्यक्तिगत सूचनाएं देते रहते हैं।

इसके विपरीत ऐसे व्यक्ति जो खुले स्वभाव के होते हैं, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करते। वे घटनाओं, शोध और अपने राजनीतिक विचार फेसबुक पर डालते रहते हैं। जो लोग विवेकशील होते हैं, वे ज्यादातर अपने बच्चों के बारे में बताते हैं।

अध्ययन के मुताबिक, ऐसे लोगों के अपडेट से यह झलकता है कि वे परोक्ष रूप से बच्चों की परवरिश में प्रतिस्पर्धा से ग्रस्त हैं। इसके अलावा कम आत्मसम्मान वाले लोग अक्सर अपने रोमांटिक पार्टनर के बारे में सूचना साझा करते हैं।

अध्ययन का अनुमान है कि लोग फेसबुक पर संबंधों से जुड़ी सूचनाएं तभी साझा करते हैं जब वे असुरक्षित महसूस करते हैं। ऐसा वे अपने संबंध के दावे के लिए करते हैं। आत्म केंद्रित व्यक्तित्व के लोग अपने फेसबुक पोस्ट में आहार (डायट) और रोजाना के व्यायाम को दिखाते हैं। ताकि लोग उनके व्यक्तिगत महत्व और शरीर को देखें।

[साभार-नई दुनिया]

chat bot
आपका साथी