फेसबुक की वजह से दादी पर बरसाए थप्पड़

फेसबुक हमारी जिंदगी पर किस कदर हावी हो गया है उसका एक उदाहरण यह घटना है। 27 वर्ष की एक महिला ने अपनी दादी पर सिर्फ इसलिए थप्पड़ों की बरसात कर दी क्योंकि उन्होंने फेसबुक पर उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट कबूल नहीं किया।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 04:36 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 04:41 PM (IST)
फेसबुक की वजह से दादी पर बरसाए थप्पड़

फेसबुक हमारी जिंदगी पर किस कदर हावी हो गया है उसका एक उदाहरण यह घटना है। 27 वर्ष की एक महिला ने अपनी दादी पर सिर्फ इसलिए थप्पड़ों की बरसात कर दी क्योंकि उन्होंने फेसबुक पर उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट कबूल नहीं किया।

मामला अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत की है। पुलिस ने 'एने हाएसÓ नामक एक महिला को अपनी 72 वर्षीय दादी को पीटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एने का अपने दादी से विवाद फेसबुक पर उसके उपनाम को लेकर शुरू हुआ। दादी को एने का यह उपनाम पसंद नहीं था जिस कारण उन्होंने उसका फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं कबूला। पहले तो एने दादी से नाराज होकर घर से बाहर चली गई पर वह दोबारा लौटी और अपनी दादी पर थप्पड़ों की बरसात करने लगी।

घबराकर दादी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को कॉल किया। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त एने शराब के नशे में थी। पुलिस रिकॉर्ड में इससे पहले भी एने के खिलाफ शराब पीकर हंगामा करने और अन्य अपराध करने के केस दर्ज हैं। इसमें सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने का भी अपराध शामिल है।

फेसबुक छोड़ने के लिए पिता ने दिया बेटी को अनोखा ऑफर

फेसबुक फ्रेंड निकली पत्नी
chat bot
आपका साथी