Lockdown में खूब मजे कर रहे हैं वन्य जीव, यह वीडियो आपको भी आएगा पसंद

इस वीडियो को वन अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ऐसा ही होना चाहिए।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 01:24 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 01:24 PM (IST)
Lockdown में खूब मजे कर रहे हैं वन्य जीव, यह वीडियो आपको भी आएगा पसंद
Lockdown में खूब मजे कर रहे हैं वन्य जीव, यह वीडियो आपको भी आएगा पसंद

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इस वायरस से अब तक पूरी दुनिया में 74 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और 13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारत में भी इस वायरस से अब तक 4 हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सहित दर्जनों देशों में लॉक डाउन की स्थिति है। आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण से पर्यावरण स्वच्छ हो गया है और प्रदूषण का स्तर भी कम हो गया है। इसके साथ ही जानवरों के लिए भी सुखद अनुभव रहा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो शेयर हो रहे हैं, जिनमें जंगली जानवरों को शहर और गांव में सड़कों पर देखा गया है। कई मौके पर जानवरों को सड़क पार करते देखा गया है।

This is how it is done. Herds are tracked. Roads are blocked. And passage is provided to family. pic.twitter.com/ZlbUA7rp8R — Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) April 6, 2020

इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ़ देखा जा रहा है कि हाथियों की एक झुंड मस्ती में सड़क पार कर रहे हैं। इस वीडियो को वन अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-  ऐसा ही होना चाहिए। सड़कें आम जनमानस के लिए बंद है तो हाथी झुंड में एक साथ सड़क पार कर रहे हैं।

प्रवीण कासवान के इस वीडियो को अब तक 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 744 से अधिक लोगों ने लाइक और लगभग 84 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। वहीं, कुछ लोगों ने अब तक कमेंट किए हैं। इसमें उन्होंने वीडियो शूट करने वाले की तारीफ की है।

एक यूज़र मीनाक्षी अग्रवाल ने लिखा है- वाइल्ड लाइफ बेहतर है। वहीं, एक यूज़र नितिन ने लिखा है- कैसे ट्रैक्ड किया गया। एक अन्य यूज़र माया रानी ने लिखा है- हाथी के बच्चे ज्यादा तेज़ चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी