अनोखा चैलेंज: 50 मिनट में तीन परांठे खाये तो उम्र भर परांठे फ्री

परांठे का नाम लेते ही खाने के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है। आपने भी अपने घर और होटलों में कई तरह के स्वादिष्टï परांठे खाये होंगे। लेकिन क्या परांठे खाने के बारे में किसी चैलेंज के बारे में भी सुना है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2015 12:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2015 12:27 PM (IST)
अनोखा चैलेंज: 50 मिनट में तीन परांठे खाये तो उम्र भर परांठे फ्री

परांठे का नाम लेते ही खाने के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है। आपने भी अपने घर और होटलों में कई तरह के स्वादिष्टï परांठे खाये होंगे। लेकिन क्या परांठे खाने के बारे में किसी चैलेंज के बारे में भी सुना है।

आज हम आपको बताते हैं एक ऐसे ही अनोखे चैलेंज के बारे में। दिल्ली-रोहतक बाईपास रोड पर करीब 8 वर्षों से एक ऐसी परांठे कि दुकान है, जहां हर रोज सैकड़ों लोग परांठे खाने आते हैं। यहां परांठे देसी घी में बनाये जाते हैं। दुकान के ऑनर मुकेश बताते हैं कि जो कोई भी यहां आता है उन्हें हम एक चैलेंज देते हैं- किसी भी शख्स ने अगर 50 मिनट के अंदर देसी घी में बने हमारे 3 परांठे खा लिए, तो हम उसे जिंदगी भर फ्री में परांठे खिलाएंगे। इस परांठे का वजन एक किलो और साइज करीब 1 फुट 6 इंच होता है।

ज्यादातर लोग यह चैलेंज ले तो लेते हैं, लेकिन इसमें पास नहीं हो पाते और हार मान लेते हैं। आपको बता दे कि परांठों का साइज और रेट दोनों अलग-अलग है। मीडियम परांठे का रेट 90 रुपये से शुरु है। वहीं स्पेशल फुल साइज का रेट 150 रूपये से स्टार्ट है।

chat bot
आपका साथी