जब केकड़े ने लगाया सिगरेट का कश, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि कुछ लड़के ( बैकग्राउंड में) धूम्रपान कर रहे हैं। इसके बाद एक लड़का सिगरेट के अवशेष को ज़मीन पर फेंक देता है। उस समय केंकड़ा उधर से गुजर रहा होता है कि तभी उसकी नजर सिगरेट पर पड़ती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 03:48 PM (IST)
जब केकड़े ने लगाया सिगरेट का कश, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Boys Doing Fun And Making Video Smoking Crab Video Goes Viral

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में आदमी तो आदमी जलीय और स्थलीय जीव केंकड़ा भी धूम्रपान करने में व्यस्त है। इसके लिए इंसान जिम्मेवार है और इस तरह के व्यवहार से एक दिन पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो सकता है। इस बारे में लोगों को जरूर सोचना चाहिए।  

Cancer taking a cancerous puff 😳😳

This is like a bad dream. Our wastage being picked by crab. We can spoil any ecosystem with our attitude.... pic.twitter.com/HOhowVPgyM

— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 20, 2020

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि कुछ लड़के (बैकग्राउंड में) धूम्रपान कर रहे हैं। इसके बाद लड़के सिगरेट के अवशेष को ज़मीन पर फेंक देते हैं। उस समय केंकड़ा उधर से गुजर रहा होता है कि तभी उसकी नजर सिगरेट पर पड़ती है। हालांकि, उसे बिल्कुल नहीं पता है कि यह चीज क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या है? वह अपने स्वभाव के अनुसार, उस अवशेष को वह अपने पंजे से पकड़ कर खाने की कोशिश करता है। इस क्रम में सिगरेट के अवशेष से धुंआ निकलने लगता है। यह जान केंकड़ा थोड़ा और रिलैक्स हो जाता है। इसके बाद फिर वह अपने पंजे के सहारे सिगरेट का कश लगाता है। यह देख लड़के हंसने लगते हैं, जिसकी आवाज साफ़ सुनाई दे रही है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 31 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 700 से अधिक लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने लड़कों की आलोचना की है।

Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी