Coronavirus Monkeys Fight: बंदरों पर कोरोनावायरस का असर, ये वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

कोरोना का कहर पूरी दुनिया में जारी है। इससे कई देशों की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। खासकर पर्यटन आय पर निर्भर रहने वाले देशों की इकॉनोमी पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 03:40 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 03:40 PM (IST)
Coronavirus Monkeys Fight: बंदरों पर कोरोनावायरस का असर, ये वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
Coronavirus Monkeys Fight: बंदरों पर कोरोनावायरस का असर, ये वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना का कहर पूरी दुनिया में जारी है। अब तक भारत में 100 से अधिक लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पूरी दुनिया में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।इससे कई देशों की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। खासकर, पर्यटन आय पर निर्भर रहने वाले देशों की इकॉनोमी पर बहुत बुरा असर पड़ा है। इस बात की पुष्टि भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान के शेयर की गई वीडियो से होती है, जिसमें थाईलैंड की सड़क पर दो गुटों के बंदरों के बीच जंग छिड़ी है।

As per daily mail online “Hundreds of hungry monkeys swarm across Thai street as 'rival gangs' fight over food after tourists who normally feed them stay away because of coronavirus.” Have you seen this coming ‘gang wars’ among monkeys bcz of #CoronaVirus. pic.twitter.com/e9s4BdcDO5 — Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) March 13, 2020

बंदरों को कई दिनों से खाना नहीं मिल रहा हैं

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में एक गुट के बंदर दूसरे गुट के बंदर से लड़ रहे हैं। वीडियो में पता चल रहा है कि यह लड़ाई खाने को लेकर हुई है। बता दें कि कोरोना वायरस के फैलने के डर से लोग बंदर के पास जाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में थाईलैंड की सड़कों पर रहने वाले बंदरों को कई दिनों से खाना नहीं मिल रहा हैं और बंदर भूखे हैं। जब कभी इन्हें खाना मिलता है तो इनके बीच जंग छिड़ जाती है।

पहला गुट मंदिर पर रहने वाले बंदरों का है

यह जंग बंदर के दो गुटों के बीच होती है। पहला गुट मंदिर पर रहने वाले बंदरों का है। जबकि दूसरा गुट मंदिर के अपोजिट रहने वाले शहर के बंदरों का है। जब इन्हें कुछ भी खाने को मिलता है तो ये एक दूसरे पर टूट पड़ते हैं। इस वीडियो में भी साफ़ देखा जा रहा है कि एक बंदर के हाथ में केला देखकर उस पर कई सारे बंदर टूट पड़ते हैं और फिर दोनों गुटों में गैंगवार छिड़ जाती है। इस गैंगवार के समय लोगों में दहशत देखी गई और कुछ पल के लिए सभी एक जगह पर रुक जाते हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में प्रवीण कासवान ने लिखा है

इस वीडियो के कैप्शन में प्रवीण कासवान ने लिखा है ' डेली मेल ऑनलाइन के अनुसार सैकड़ों की संख्या में थाईलैंड के स्ट्रीट बन्दर खाना न मिलने के कारण कई दिनों से भूखे हैं और जब कभी इन्हें कोई खाना देता है, तो ये एक दूसरे पर टूट पड़ते हैं।  क्या आपने कभी बंदरों के बीच गंगवार देखी है और वो भी कोरोना वायरस के कारण हुई है।

वीडियो को 21 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं

Sad ..what China started. ..and now everyone has to bear the brunt..— Rajashree V Shenoy 🇮🇳 (@rajashree1974) March 13, 2020

अब तक इस वीडियो को 21 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, 273 लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि, वीडियो पर 49 लोगों ने कमेंट किये हैं, जिसमें लोगों ने बंदरों की इस लड़ाई पर चिंता जाहिर की है। एक यूज़र राजश्री ने लिखा बहुत दुःख की बात है कि चीन ने जिस कोरोना को जन्म दिया वो अब पूरी दुनिया को तबाह कर रहा है।  

chat bot
आपका साथी