जिसने किया दूर उसी ने पहुंचाया घर

लंदन। भूलने की बीमारी अक्सर ही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है, लेकिन यहां के एक 72 वर्षीय व्यक्ति के लिए यह बीमारी दर्द के बाद दवा भी बन गई। हुआ यूं कि यह व्यक्ति घर से बाहर सैर पर निकला था।

By Edited By: Publish:Fri, 17 Aug 2012 10:38 AM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2012 10:38 AM (IST)
जिसने किया दूर उसी ने पहुंचाया घर

लंदन। भूलने की बीमारी अक्सर ही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है, लेकिन यहां के एक 72 वर्षीय व्यक्ति के लिए यह बीमारी दर्द के बाद दवा भी बन गई। हुआ यूं कि यह व्यक्ति घर से बाहर सैर पर निकला था। इस दौरान वह इस बात को पूरी तरह से भूल गया कि वह कहां से आया है और कहां तक जाना है? यहां तक कि उसे अपना नाम तक नहीं याद रहा। भूल जाने की वजह से वह अपने घर से 240 मील दूर निकल गया और किसी व्यक्ति के यहां रहने लगा। कुछ दिनों के बाद जब वह उस व्यक्ति के साथ किसी काम से अपने शहर आया तब उसे वह जगह जानी- पहचानी सी लगी। उसकी स्मृति वापस आ चुकी थी। इस तरह फिर वह अपने घर लौट आया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी