Agnipath: महाराष्ट्र के संभाजीनगर में अग्निपथ भर्ती के लिए दौड़ते समय गिरने से युवक की मौत, 22 नवंबर से 11 दिसंबर तक होगी रिक्रूटमेंट

अग्निपथ भर्ती योजना के तहत शारीरिक परीक्षण के दौरान दौड़ते समय गिरने के बाद गुरुवार को 22 वर्षीय एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संभाजीनगर जिला निवासी कर्ण पवार शारीरिक परीक्षण के दौरान गिर पड़ा।

By Amit SinghEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2022 04:30 AM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 04:30 AM (IST)
Agnipath: महाराष्ट्र के संभाजीनगर में अग्निपथ भर्ती के लिए दौड़ते समय गिरने से युवक की मौत, 22 नवंबर से 11 दिसंबर तक होगी रिक्रूटमेंट
अग्निपथ भर्ती के लिए दौड़ते समय गिरने से युवक की मौत

संभाजीनगर, एजेंसियां: महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) में अग्निपथ भर्ती योजना के तहत शारीरिक परीक्षण के दौरान दौड़ते समय गिरने के बाद गुरुवार को 22 वर्षीय एक युवक की मृत्यु हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संभाजीनगर जिला निवासी कर्ण पवार शारीरिक परीक्षण के दौरान गिर पड़ा। उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बेगमपुरा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके स्वजन को सौंप दिया गया।

महाराष्ट्र में 22 नवंबर से 11 दिसंबर तक होगी 'अग्निपथ' भर्ती रैली

रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना के तहत महाराष्ट्र में 22 नवंबर से 11 दिसंबर तक भर्ती रैली की घोषणा की है। विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित होगी। इनमें महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सिंघुदुर्ग और रत्‍‌नागिरी और गोवा के उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। स्पो‌र्ट्स ग्राउंड, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट पर पंजीकरण और आनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उनका प्रिंट निकाला जा सकेगा। शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट पाए गए उम्मीदवारों को 15 जनवरी, 2023 को सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में शामिल होना होगा।

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई

chat bot
आपका साथी