बेटे जयंत को अपना धर्म याद आने का इंतजार करूंगा : यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने कहा है कि बाप-बेटे के बीच खटास पैदा करने का प्रयास किया गया है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sat, 07 Oct 2017 09:04 AM (IST) Updated:Sat, 07 Oct 2017 10:20 AM (IST)
बेटे जयंत को अपना धर्म याद आने का इंतजार करूंगा : यशवंत सिन्हा
बेटे जयंत को अपना धर्म याद आने का इंतजार करूंगा : यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली (आइएएनएस)। भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह उस दिन का इंतजार करेंगे जब उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को अपना धर्म याद आएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि एक दिन उनके बेटा महसूस करेगा कि उसे अपने पिता का समर्थन करना है। गुरुवार रात कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब के विमोचन समारोह को यशवंत ने संबोधित किया था।

यशवंत ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरह से अर्थव्यवस्था को संचालित कर रही है इसकी निंदा करने के बाद बाप-बेटे के बीच खटास पैदा करने का प्रयास किया गया है। उनके बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा, 'इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां बाप और बेटे सहमत नहीं रहे। जैसा कि मैंने पहले दिन कहा था कि वह अपना धर्म निभा रहा है मैं अपना धर्म निभा रहा हूं। किसी दिन उसे महसूस होगा कि उसका धर्म मेरा समर्थन करना है। मैं उस दिन का इंतजार करूंगा। यदि उसे महसूस नहीं होता है तो फिर अलविदा।'

अगले चुनाव में रोजगार होगा बड़ा मुद्दा

यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में रोजगार में कमी बड़ा मुद्दा होगा। उन्हें यह भी लगता है कि राम मंदिर या संविधान के अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दे पर मतदाताओं को गोलबंद करने के प्रयास को देशव्यापी स्तर पर कामयाबी नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस में नया दोस्त तलाश लिया है: बलूनी

यह भी पढ़ें: जिस दिन पार्टी मुझ पर कार्रवाई करेगी वह जीवन का सबसे अच्छा दिन होगा: सिन्हा

chat bot
आपका साथी