त्र्यंबकेश्‍वर मंदिर: मिली जीत, गर्भगृह में महिलाओं ने किया पूजा-पाठ

आखिरकार महिलाओं को त्र्यंबकेश्‍वर मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करने का मौका मिल ही गया। इससे महिला सशक्‍तिकरण के पाठ में एक नया अध्‍याय जुड़ गया।

By Monika minalEdited By: Publish:Thu, 21 Apr 2016 02:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Apr 2016 02:32 PM (IST)
त्र्यंबकेश्‍वर मंदिर: मिली जीत, गर्भगृह में महिलाओं ने किया पूजा-पाठ

नासिक (एएनआई)। त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में आज सुबह सभी महिलाओं को प्रवेश की इजाजत दी गयी और इन सबने वहां पूजा अर्चना भी की। भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई ने इसे महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ी जीत बतायी है।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं से मारपीट, अंदर जाने से भी रोका

नासिक के कलेक्टर डीएस कुशवाह ने कहा, ‘अब इस मंदिर के गर्भगृह में स्त्री-पुरुष दोनों ही प्रवेश पा सकेंगे और पूजा अर्चना भी कर सकेंगे।

इसके पहले बुधवार को त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश का प्रयास कर रहीं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं से स्थानीय लोगों के एक समूह ने मारपीट किया था। इसके बाद महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने त्र्यंबकेश्वर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष समेत 200 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में शर्तों के साथ महिलाओं के प्रवेश की अनुमति

इससे पहले शनि शिंगणापुर और अन्य कई मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर विवाद होने के बाद हाई कोर्ट और फिर राज्य सरकार ने साफ किया था कि मंदिर में प्रवेश को लेकर कोई भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद शनि सिंगणापुर समेत कई मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश करने दिया गया और वहां महिलाओं ने पूजा की।

chat bot
आपका साथी