सलमान निजामी की काट में कांग्रेस ने चुनावी दंगल में 'राम लाल' को उतारा

कांग्रेस नेता ने कहा वह सलमान कांग्रेस पार्टी में किसी पद पर नहीं है। हम भी कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के किसी राम लाल ने यह कहा।

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 09 Dec 2017 01:34 PM (IST) Updated:Sat, 09 Dec 2017 02:12 PM (IST)
सलमान निजामी की काट में कांग्रेस ने चुनावी दंगल में 'राम लाल' को उतारा
सलमान निजामी की काट में कांग्रेस ने चुनावी दंगल में 'राम लाल' को उतारा

नई दिल्‍ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के लूनावाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए सलमान निजामी का जिक्र किया, जो अपने ट्विटर हैंडल पर उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। पीएम मोदी के मुताबिक, सलमान निजामी यूथ कांग्रेस का नेता है। लेकिन कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला का कहना है कि सलमान निजामी नाम का कोई शख्‍स उनकी पार्टी से ताल्‍लुक नहीं रखता।

लूनावाड़ा की रैली में पीएम मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्‍पष्‍टीकरण देते हुए कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला ने कहा, 'सलमान निजामी कौन हैं? हम जानते ही नहीं। वह शख्‍स कांग्रेस पार्टी में किसी पद पर नहीं है। हम भी कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के किसी राम लाल ने यह कहा।' भाजपा ने 'सलमान निजामी' का जिक्र किया, तो उसकी काट में कांग्रेस ने 'राम लाल' को चुनावी अखाड़े में उतार दिया।

Salman Nizami kaun hai hum jaante hi nahi. He does not hold any position in the party. We can also say that there is some random person Ram Lal in BJP who said something: Rajiv Shukla on PM Modi's remarks about Salman Nizami pic.twitter.com/nKWe2WDnDD

— ANI (@ANI) December 9, 2017

आखिर ये सलमान निजामी है कौन? क्‍या वह कांग्रेस नेता है? अगर कांग्रेस नेता नहीं है, तो फिर भाजपा के खिलाफ बयानबाजी क्‍यों करता है? हमने जब सलमान निजामी का ट्विटर हैंडल देखा, तो उसमें उन्‍होंने खुद को कांग्रेस नेता और लेखक बताया है। हालांकि इससे ज्‍यादा जानकारी यहां से नहीं मिलती, क्‍योंकि सलमान निजामी का ट्विटर हैंडल प्रोटेक्‍ट है। यहां कोई मैसेज नहीं देखा जा सकता। अब ये कब और क्‍यों प्रोटेक्‍ट किया गया, ये जानकारी नहीं है।

वैसे बता दें कि सलमान निजामी साल 2013 में लाइमलाइट में आए थे। साल 2013 में निजामी ने कथित तौर पर ट्वीट्स की एक सीरीज पोस्ट की, जो उनके भारत विरोधी रुख को स्पष्ट करती है। इस पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि देश के राजद्रोह कानूनों के आधार पर सलमान निजामी पर मुकदमा चलाना चाहिए। इस मामले के सामने आने के बाद सलमान निजामी ने सफाई देते हुए कहा है कि उनका ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया था। साल 2013 में जो ट्वीट किए गए थे, वे उन्होंने नहीं किए थे। सलमान ने यह भी कहा कि उन्होंने 2015 में इसके बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने लूनावाड़ा की रैली में एक बार फिर कांग्रेस के द्वारा प्रचार के दौरान इस्‍तेमाल की जा रही, भाषा का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा, 'यूथ कांग्रेस नेता सलमान निजामी, जिन्‍होंने कांग्रेस के लिए गुजरात में प्रचार भी किया। वह ट्विटर पर राहुल जी के पिता और दादा के बारे में लिखते हैं, उससे हमें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन वह लिखते हैं- मोदी बताओं की तुम्‍हारी मां कौन है? तुम्‍हारा पिता कौन है? ऐसी भाषा तो कभी दुश्‍मन के लिए भी प्रयोग नहीं की जानी चाहिए।' उन्‍होंने कहा, 'सलमान निजामी सिर्फ मेरे लिए ही अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल नहीं करते हैं। वह आजाद कश्‍मीर की भी मांग करते हैं। वह हमारी सेना को बलात्‍कारी कहते हैं। जनता सलमान निजामी जैसे लोगों को कैसे स्‍वीकार कर सकती है। वह तो यहां तक कहते हैं कि हर घर में एक अफजल होगा।'

यह भी पढ़ें: पीएम का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- इनके नेता कहते हैं हर घर से निकलेगा अफजल

chat bot
आपका साथी