कालेधन पर बोलने वाली भाजपा अपने खातों को बनाए पारदर्शी: डेरेक

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि यदि भाजपा के कालेधन के बारे में खुलासा हो जाए तो यह पार्टी ब्‍लैक लिस्टिड हो जाएगी। कालेधन के मुद़दे पर भाजपा आरोप लगाते हुए उन्‍होंने कहा कि यदि सरकार इस मुद़दे पर

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 05:35 PM (IST)
कालेधन पर बोलने वाली भाजपा अपने खातों को बनाए पारदर्शी: डेरेक

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि यदि भाजपा के कालेधन के बारे में खुलासा हो जाए तो यह पार्टी ब्लैक लिस्टिड हो जाएगी। कालेधन के मुद़दे पर भाजपा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मुद़दे पर इतनी ही सच्ची है तो क्यों नहीं भाजपा को मिलने वाले पैसे का खुलासा करते हैं।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कितना पैसा खर्च किया इसके बारे में उसको जनता को सच बताना चाहिए। ब्रायन ने कहा कि यदि यह बात पता चल जाए कि भाजपा ने कितना कालाधन खर्च किया है तो यह पार्टी ब्लैक लिस्टिड हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेतहाशा कालाधन चुनाव में प्रयोग किया है।

पढ़ें: टीएमसी करेगी सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार: डेरेक ओ ब्रायन

मोदी को कसाई कहने वाले टीएमसी प्रवक्ता का भाई भाजपा में शामिल

chat bot
आपका साथी