नहीं थम रहा पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर, TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

टीएमसी कार्यकर्ता की उत्तरी कोलकाता के दमदम में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Wed, 05 Jun 2019 09:12 AM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 09:12 AM (IST)
नहीं थम रहा पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर, TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
नहीं थम रहा पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर, TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

कोलकाता,एएनआइ। लोकसभा चुनाव खत्म हुए दो हफ्ते हो गए है लेकिन पश्चिम बंगाल में अभी भी हिंसा जारी है। अब टीएमसी कार्यकर्ता की उत्तरी कोलकाता के दमदम में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कार्यकर्ता का नाम निर्मल कुंडू है। तीन बाइक सवार हमलावरों ने उनके सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। 

 ]

वहीं टीएमसी अब आरोप लगा रही है कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान दमदम में भाजपा और टीएमसी के बीच लड़ाई हुई थी। यहां से टीएमसी के सौगत रॉय ने जीत दर्ज की है। सौगत रॉय ने भाजपा के सामिक भट्टाचार्य को बहुत कम वोटों के अंतर से हराया था। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। लोकसभा चुनाव के दौरानन से ही भाजपा और टीएमसी के बीच तनातनी जारी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ऐर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच कई मामलों को लेकर विवाद देखने को मिला है। वहीं टीएमसी ने राज्य में हो रही हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ बताया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी