उत्तराखंड में आज भी बारिश का अनुमान तो शिमला में टूटा 42 वर्षों का रिकॉर्ड, अप्रैल में दर्ज हुई सबसे अधिक वर्षा

उत्तराखंड में आज भी बारिश का अनुमान है। वहीं शिमला में 42 वर्षों को रिकॉर्ड टूट गया है। बताया ज रहा है कि यहां पर अप्रैल माह में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वही मैदानी इलाकों में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 08:36 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 08:36 AM (IST)
उत्तराखंड में आज भी बारिश का अनुमान तो शिमला में टूटा 42 वर्षों का रिकॉर्ड, अप्रैल में दर्ज हुई सबसे अधिक वर्षा
शिमला में टूटा 42 वर्षों का रिकॉर्ड, अप्रैल में दर्ज हुई सबसे अधिक वर्षा

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Updates: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में हुई हल्की बारिश ने देश का मौसम बदल दिया है। बीते दिन दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को इस हल्की बारिश ने राहत प्रदान की। बता दें कि राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से मौसम ठंडा बना हुआ है। आज सुबह भी राजधानी में ठंड़ी हवाएं चली। इसके बाद सुबह धूप निकल गई है। मौसम विभाग की तरफ से लगातार देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट दिया जा रहा है। उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। 

शिमला में टूटा 42 वर्षों का रिकॉर्ड

उधर, शिमला में अप्रैल में चौबीस घंटों के दौरान 42 वर्षों के बाद सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि अप्रैल महीने में सबसे अधिक बर्फबारी का बीस वर्षों का रिकार्ड टूट गया है। 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश 

बता दें कि जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्र पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है साथ ही पाकिस्तान के मध्य भाग में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार बने हैं और कई जगहों पर बारिश हुई भी है। 

जालंधर में बढ़ेगी गर्मी (Jalandhar Weather Forecast) 

रिपोर्ट के मुताबिक,  जालंधर में बारिश और तेज हवाओं के बाद मौसम का मिजाज 25 अप्रैल को फिर से करवट लेगा। इस दौरान दोपहर के समय धूप तथा हवाएं ना चलने की चलते तापमान में फिर से इजाफा हो जाएगा। यानी एक बार फिर से यहां पर गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। 

धनबाद में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान ( Dhanbad Weather Forecast)

धनबाद में आज यानी शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह से ही मौसम साफ रहेगा और धूप खिली है। हालांकि, माना जा रहा है कि दोपहर बाद मौसम बदलने का अनुमान है। आसमान में बादल छाने और धूप-छांव बनी रहेगी। रिपोर्ट की मानें ते अभी यहां पर बारिश की संभावना नहीं बन रही है।

chat bot
आपका साथी