Weather Update: तापमान में नहीं होगा बदलाव! IMD ने इन राज्यों में आज, कल और 5 फरवरी को लगाया बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान में चक्रवात की स्थिति बन रही है। मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान में भी चक्रवात की स्थिति है। इन बदलाव के कारण उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र का मौसम दो फरवरी की रात से प्रभावित हो सकता है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 02:26 PM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 02:26 PM (IST)
Weather Update: तापमान में नहीं होगा बदलाव! IMD ने इन राज्यों में आज, कल और 5 फरवरी को लगाया बारिश का पूर्वानुमान
तापमान में नहीं होगा बदलाव! IMD ने इन राज्यों में आज, कल और 5 फरवरी को लगाया बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, एजेंसी। फरवरी का महीना शुरू हो गया है और फिलहाल सर्द हवाओं को महसूस किया जा सकता है। हालांकि, पिछले बीते कुछ दिनों के मुकाबले अब ठंड में राहत है और तापमान भी बढ़ा है, लेकिन भारत के मौसम विभाग ने बुधवार समेत आने वाल कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में संंबंधिता राज्यों के नाम हैं, जिसमें बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं, बताया गया कि और अगले 24 घंटे में शीतलहर से निजात मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान में चक्रवात की स्थिति बन रही है। मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान में भी चक्रवात की स्थिति है। इन बदलाव के कारण उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र का मौसम दो फरवरी की रात से प्रभावित हो सकता है।

विभाग ने कहा, '3 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में अलग-अलग इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है।' साथ ही ये स्थिति 3 और 4 फरवीर को हिमाचल प्रदेश और 3 और 5 फरवरी में उत्तराखंड के लिए रहने वाली है।

इसके अलावा बताया गया कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तीन से पांच फरवरी के दौरान बिजली कड़कने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है। बारिश के साथ ओले गिरने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। ये ही समान स्थिति 5 फरवरी, 2021 को पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में रहे सकती है।

chat bot
आपका साथी