Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों में आज और कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

फरवरी का आगाज होते ही मौसम ने भी करवट बदल ली है। बुधवार देर रात से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

By Mohd FaisalEdited By: Publish:Thu, 03 Feb 2022 01:27 PM (IST) Updated:Thu, 03 Feb 2022 01:29 PM (IST)
Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों में आज और कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में आज और कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी फाइल फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन: फरवरी का आगाज होते ही मौसम ने भी करवट बदल ली है। बुधवार देर रात से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज और उत्तराखंड में 3 और 4 फरवरी को ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में भी 3 और 4 फरवरी को यही स्थिति हो सकती है।

दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश/बर्फबारी की बहुत संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, 4 और 5 फरवरी को पूर्वोत्तर भारत में गरज/बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 4 और 5 को अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 4 फरवरी को पश्चिम असम और मेघालय में भी भारी वर्षा हो सकती है।

Fairly widespread to widespread light/moderate rainfall/snowfall very likely to continue over Western Himalayan Region on 03rd & 04th February. Isolated hailstorm very likely over Himachal Pradesh on 03rd and over Uttarakhand on 03rd & 04th February, 2022. pic.twitter.com/7IGE7vioIO

— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 3, 2022

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यहीं स्थिति देश के दूसरे राज्यों को लेकर जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में रात और सुबह के वक्त घने कोहरे की संभावना है, अगले 2 दिनों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 फरवरी को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे। विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 19 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी