Weather Forcast: केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में जलबराव की स्थिति हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 08:23 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 10:21 AM (IST)
Weather Forcast: केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी की चेतावनी
Weather Forcast: केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, एजेंसियां। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते देश में कई राज्य में जलभराव हो गया है। इसी बीच केरल के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, वायनाड और कोझीकोड जिले आज भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के बाद भागामंदाला में जलभराव हुआ है।  वहीं बात करें बाकी राज्यों की तो बिहार में बारिश के कारण आई बाढ़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 7 अगस्त से भारी बारिश होने की अनुमान है। वहीं, 7 अगस्त को देहरादून सहित 6 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि 8 और 9 अगस्त को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा व एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा व दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी व राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हिमाचल प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। पहाड़ों में दिन आरामदायक होगा।

Karnataka: Heavy rains lashed parts of Udupi district yesterday. The IMD has predicted heavy downpour for today as well. pic.twitter.com/gmknHchsHX

— ANI (@ANI) August 6, 2020

दिल्ली-एनसीआर में सुहाना रहेगा मौसम

दूसरी तरफ कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने सुहाने मौसम का दीदार किय। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

चार सिस्टम सक्रिय, मप्र में आज झमाझम बारिश की उम्मीद

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर ओडिशा तट पर पहुंच गया है। मानसून द्रोणिका भी ग्वालियर से होकर गुजर रही है। दक्षिणी गुजरात पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात पर बने चक्रवात से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक इन चार सिस्टम के कारण गध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात हो रही है। गुरवार को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को पश्चिमी मप्र में कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है।

मुंबई-कोंकण में भारी बारिश से सात मरे

मुंबई सहित पूरे कोंकण में सोमवार शाम से हो रही भारी बरसात में अब तक सात लोगों के मारे जाने की सूचना है। सोमवार आधी रात से मंगलवार सुबह तक हुई 200 मिमी बरसात से मुंबई की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को भी बरसात की यही रफ्तार रहने की संभावना है।

मुंबई के कांदीवली क्षेत्र में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पहाड़ी धसकने से यातायात बिल्कुल ठप हो गए। इसके कारण दक्षिण मुंबई की ओर जाने और आने वाले वाहनों को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से गुजारना पड़ा।

तेज बरसात के कारण हमेशा की तरह मुंबई के किंग्स सर्कल, सायन, हिंदमाता, दादर, पोस्टल कॉलोनी, अंधेरी एवं मलाड सबवे, जोगेश्वरी तथा दहिसर आदि में भारी जलभराव हो गया। इससे उपनगरीय बसों एवं लोकल ट्रेनों की सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। पश्चिम रेलवे की सेवाएं तो कुछ समय के लिए बंद ही रहीं। मुंबई से बाहर जाने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों के टाइम टेबल में भी बदलाव करना पड़ा है।

chat bot
आपका साथी