Cheetah in India: भारत में 75 साल बाद फिर बसेगा चीतों का आशियाना, सामने आया पहला Video

Cheetah in India भारत में करीब 75 साल बाद फिर चीतों का आशियाना बसने जा रहा है। नामीबिया से आठ चीते भारत लाए जा रहे हैं। जिन चीतों को भारत लाया जा रहा है उनका पहला वीडियो सामने आया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 16 Sep 2022 09:08 AM (IST) Updated:Fri, 16 Sep 2022 09:08 AM (IST)
Cheetah in India: भारत में 75 साल बाद फिर बसेगा चीतों का आशियाना, सामने आया पहला Video
भारत में लाए जा रहे 8 चीते, सामने आया पहला वीडियो

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत में चीतों को फिर से बसाने की कवायद शुरू की जा रही है। देश में सात दशक से भी ज्यादा समय से विलुप्त हो चुके इस विशेष प्रजाति की फिर से वापसी हो रही है। नामीबिया से भारत में आ रहे इन मेहमानों को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। पूरा देश इन चीतों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

विशेष विमान से लाए जा रहे भारत

प्रोजेक्ट चीता के तहत नामीबिया से आठ चीतों को विशेष विमान से लाया जा रहा है। विमान पर साइबेरियाई बाघों का चेहरा चित्रित किया गया है। नामीबिया से लाए जाने वाले चीतों में तीन नर और पांच मादा हैं। इनमें दो सगे भाई भी हैं। अभी ये नामीबिया के एक प्राइवेट रिजर्व में रह रहे हैं। इन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।

नामीबिया से जिन चीतों को भारत लाया जा रहा है, उन चीतों का पहला वीडियो सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने चीतों का एक वीडियो ट्वीट किया है। कल यानी 17 सितंबर को इन चीतों को भारत लाया जाएगा।

#WATCH | First look of Cheetahs that will be brought from Namibia to India on 17th September at KUNO National Park, in Madhya Pradesh pic.twitter.com/HOjexYWtE6

— ANI (@ANI) September 16, 2022

पीएम मोदी के जन्मदिन पर लाए जा रहे चीते

खास बात है कि 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन भी है। पीएम का ये जन्मदिन खास रहने वाला है। दरअसल, इन सभी चीतों को कल दो हेलीकाप्टरों द्वारा कुनो ले जाया जाएगा और मोदी क्वारंटाइन सेंटर से उन्हें पार्क में छोड़ देंगे। इसके बाद पीएम कराहल में आयोजित महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में वे श्योपुर की दो महिलाओं से चर्चा भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:

चीतों को लेकर नामीबिया से भारत तक उत्साह, शिफ्टिंग का लाइव प्रसारण करने की तैयारी

चीतों को लेकर नामीबिया से भारत तक उत्साह, शिफ्टिंग का लाइव प्रसारण करने की तैयारी

chat bot
आपका साथी