भारत में यूरोप की आबादी से ज्यादा वोटर

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में मतदाताओं की संख्या यूरोप की कुल जनसंख्या से भी अधिक है। भारत में पंजीकृत वोटरों की संख्या लगभग 83 करोड़ है जो 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाग लेने के पात्र थे।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Tue, 20 Jan 2015 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jan 2015 07:59 PM (IST)
भारत में यूरोप की आबादी से ज्यादा वोटर

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में मतदाताओं की संख्या यूरोप की कुल जनसंख्या से भी अधिक है। भारत में पंजीकृत वोटरों की संख्या लगभग 83 करोड़ है जो 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाग लेने के पात्र थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्माा ने मंगलवार को बताया कि अगले पांच साल में भारत में मतदाताओं की संख्या 85 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल यूरोप की कुल आबादी से अधिक देश में 83 करोड़ मतदाता हैं। पिछले एक साल में मतदाताओं की संख्या में लगभग दो करोड़ का इजाफा हुआ।

जनवरी, 2014 में यह संख्या लगभग 81 करोड़ थी। आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को यहां 'वोटर्स फेस्टिवल' लांच के दौरान ब्रह्माा ने कहा कि 1950 में चुनाव आयोग का गठन हुआ था। तब से इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आयोग के गठन के एक साल बाद 1951 देश में पहला आम चुनाव कराया गया था। उस वक्त 17.32 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे।

पढ़ेंः दिल्ली में एक साल में बढ़े पौने 12 लाख मतदाता

chat bot
आपका साथी