Vijay Diwas 2022: आज पूरे देश में मनाया जा रहा विजय दिवस, राजनाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने किया माल्यार्पण

16 दिसंबर यानी आज पूरे देश में विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सीडीएस जनरल अनिल चौहान सेना प्रमुख वायु सेना प्रमुख और अन्य लोगों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

By Versha SinghEdited By: Publish:Fri, 16 Dec 2022 10:02 AM (IST) Updated:Fri, 16 Dec 2022 10:02 AM (IST)
Vijay Diwas 2022: आज पूरे देश में मनाया जा रहा विजय दिवस, राजनाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने किया माल्यार्पण
आज पूरे देश में मनाया जा रहा विजय दिवस

नई दिल्ली। 16 दिसंबर 1971, यह ऐसी तारीख है, जिसे भूला नहीं जा सकता है। इसी दिन भारत ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी और विजय दिवस के रूप में जीत को मनाना शुरू हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस 2022 के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

Delhi | Defence Minister Rajnath Singh lays a wreath at the National War Memorial on the occasion of #VijayDiwas2022 pic.twitter.com/a2NtUhZ7il— ANI (@ANI) December 16, 2022


वहीं, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने विजय दिवस 2022 के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

Delhi | CDS General Anil Chauhan, Army chief General Manoj Pande, Air Force chief Air Chief Marshal VR Chaudhari and Vice Chief of Indian Navy Vice Admiral SN Ghormade lay wreaths at the National War Memorial on the occasion of #VijayDiwas2022 pic.twitter.com/m54C8QElhx

— ANI (@ANI) December 16, 2022

विजय दिवस 2022 के अवसर पर बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदलीब इलियास ने कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग में देश का झंडा फहराया।

West Bengal | Andalib Elias, Deputy High Commissioner of Bangladesh hoists the country's flag at the Bangladesh Deputy High Commission in Kolkata on the occasion of #VijayDiwas2022 pic.twitter.com/vB111g2a49

— ANI (@ANI) December 16, 2022

chat bot
आपका साथी