जोधपुर: हिरण शिकार मामले में आज होगा फैसला

अन्य फिल्मी सितारों के खिलाफ 18 साल से विचाराधीन बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में राज्य सरकार की अर्जी पर दोनो पक्षों की बहस पूरी हो गई है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 04:16 AM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 04:58 AM (IST)
जोधपुर: हिरण शिकार मामले में आज होगा फैसला
जोधपुर: हिरण शिकार मामले में आज होगा फैसला

जयपुर, जेएनएन। बहुचर्चित हिरण शिकार मामले में आज होगा फैसला। बॉलीवुड स्टार सलमान खान सहित अन्य फिल्मी सितारों के खिलाफ 18 साल से विचाराधीन बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में राज्य सरकार की अर्जी पर दोनो पक्षों की बहस पूरी हो गई है।

पूर्व में अभियोजन पक्ष ने प्रार्थना पत्र पर बहस करने और न्यायिक दृष्टांत पेश करने के लिए समय मांगा था। जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने सुनवाई 16 मार्च कर दी थी। आज अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायिक दृष्टांत पेश करने के साथ कोर्ट की नजीरे पेश की गई। सलमान खान व अन्य आरोपियों के अधिवक्ताओं ने बहस की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अब प्रार्थना पत्र पर फैसले के लिए आज का दिन मुकर्रर किया है।

 ये भी पढ़ें: सलमान के साथ अच्छा हुआ, अब मेरा भी अच्छा होगा: आसाराम

chat bot
आपका साथी