उपचुनावों में हार के बाद मेनका बोलीं-वरुण को वापस लाओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी की मां मेनका गांधी ने कहा कि अब वरुण को वापस लाना चाहिए। हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष बने अमित शाह ने वरुण गांधी को अपनी टीम में नहीं रखा था। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पहले भी एक बार अपने बेटे को उप्र के मुख्यमं˜

By Edited By: Publish:Wed, 17 Sep 2014 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 17 Sep 2014 06:37 PM (IST)
उपचुनावों में हार के बाद मेनका बोलीं-वरुण को वापस लाओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी की मां मेनका गांधी ने कहा कि अब वरुण को वापस लाना चाहिए। हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष बने अमित शाह ने वरुण गांधी को अपनी टीम में नहीं रखा था।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पहले भी एक बार अपने बेटे को उप्र के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश कर चुकी हैं। एक टीवी चैनल पर उपचुनाव में हार पर कुछ भी कहने से मेनका ने इंकार कर दिया। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि प्रचार में भाजपा के बड़े चेहरे नहीं दिखे, तो उन्होंने कहा, 'तब शायद हमें उसे वापस लाना चाहिए।'

हालांकि उत्तर प्रदेश भाजपा में भी कई नेता मानते हैं कि वरुण गांधी राज्य में पार्टी का चेहरा हो सकते हैं। बिजनौर से भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि जब से राजनाथ सिंह केंद्र में गए हैं, हमारे पास उप्र में कोई चेहरा नहीं है। हमारे पास कई संभावनाशील नेता हैं। मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी भारतेंद्र सिंह ने माना कि वरुण गांधी चेहरों की इस कमी को पूरा कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी