वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान समय से पहले पूरी की यात्रा, 22 मिनट पूर्व चेन्नई से पहुंची कोयंबटूर

चेन्नई से कोयंबटूर के लिए ट्रायल रन पर चलाई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 22 मिनट पहले गंतव्य पर पहुंच गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को ट्रायल पर सुबह 5.40 मिनट पर चलाया गया था जो सुबह 11.18 बजे कोयम्बटूर पहुंच गई।

By AgencyEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2023 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2023 06:03 PM (IST)
वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान समय से पहले पूरी की यात्रा, 22 मिनट पूर्व चेन्नई से पहुंची कोयंबटूर
वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान समय से पहले पूरी की यात्रा।

कोयंबटूर, पीटीआई। चेन्नई से कोयंबटूर के लिए ट्रायल रन पर चलाई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 22 मिनट पहले गंतव्य पर पहुंच गई। रेलवे अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस को चेन्नई से कोयंबटूर के लिए ट्रायल रन पर चालाया जा रहा था, जो गुरुवार को अपने निर्धारित समय 11 बजकर 40 मिनट से 22 मिनट पहले ही पहुंच गई।

पांच घंटे 38 मिनट में पूरा किया सफर

उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रायल पर सुबह 5.40 मिनट पर चलाया गया था, जो सुबह ही 11.18 बजे कोयम्बटूर पहुंच गई। ट्रेन ने अपनी यात्रा को पांच घंटे 38 मिनट में पुरा किया। सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन को सफलतापूर्वक पूरा किया और ट्रेन ने गुरुवार दोपहर 12.24 बजे कोयम्बटूर से अपनी वापसी की यात्रा पर रवाना हो गई। वापसी यात्रा के दोरान ट्रेन में सलेम रेलवे मंडल प्रबंधक पंकज कुमार सिन्हा सहित कई रेलवे अधिकारी यात्रा कर रहे हैं।

आगमन और प्रस्थान समय को नहीं किया गया है निर्धारित

मालूम हो कि ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आठ कोच लगाए गए थे, जिसमें एक कार्यकारी कोच शामिल हैं। इस ट्रेन में कुल मिलाकर 530 सीटें लगाए गए हैं। रेलवे अधिकारी ने कहा कि इस ट्रेन का आगमन और प्रस्थान समय निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन आठ अप्रैल को पीएम मोदी द्वारा औपचारिक रूप से उद्घाटन के बाद इसके समय का निर्धारण किया जाएगा। मालूम हो कि विभिन्न औद्योगिक और व्यापार निकायों ने इस ट्रेन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि इस ट्रेन से व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

chat bot
आपका साथी