वाजपेयी की भतीजी करुणा कांग्रेस में शामिल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा को कुछ लोगों की गिरफ्त में बताते हुए पार्टी को विचारधारा के भटकाव का शिकार बताया। भाजपा के पीएम प्रत्याशी पर हमलावर हुई करुणा ने नरेंद्र मोदी को पति के रूप में पत्नी की सेवा नहीं

By Edited By: Publish:Thu, 27 Feb 2014 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2014 09:39 AM (IST)
वाजपेयी की भतीजी करुणा कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली, [जागरण ब्यूरो]। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा को कुछ लोगों की गिरफ्त में बताते हुए पार्टी को विचारधारा के भटकाव का शिकार बताया। भाजपा के पीएम प्रत्याशी पर हमलावर हुई करुणा ने नरेंद्र मोदी को पति के रूप में पत्नी की सेवा नहीं कर पाने और मुख्यमंत्री के तौर पर राजधर्म का पालन न कर सकने का आरोप लगाया। उन्होंने देश की सेवा करने के मोदी के वादे को सफेद झूठ बताया। टीआरएस की सांसद विजया शांति ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया।

करुणा का स्वागत करते हुए कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि उनका पार्टी में शामिल होने का एक प्रतीकात्मक मूल्य है। करुणा ऐसे व्यक्ति की मूल्य व्यवस्था को लेकर पली-बढ़ी हैं, जिसने भाजपा को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उस दल से इसलिए नाता तोड़ लिया, क्योंकि वह खराब संस्कृति से ग्रसित हो गया है। 63 वर्षीय करुणा पहली बार 1993 में भाजपा विधायक चुनी गई थीं। पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहीं करुणा ने हाल के दिनों में कई बार भाजपा नेतृत्व खासकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की आलोचना की थी। करुणा ने पिछले साल 25 अक्टूबर को पार्टी पर सत्ता की राजनीति की गिरफ्त में होने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसी बीच, टीआरएस सांसद विजया शांति ने आंध्र प्रदेश के प्रभारी महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ दस जनपथ जाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी