Coronavirus india: केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा और कांग्रेस नेता एके एंटनी कोरेाना पॉजिटिव

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा कोरेाना पॉजिटिव आए हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षणों के बाद मैंने खुद का टेस्‍ट कराया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने सेल्‍फ क्‍वारंटाइन कर लिया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 10:30 PM (IST)
Coronavirus india: केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा और कांग्रेस नेता एके एंटनी कोरेाना पॉजिटिव
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा

 नई दिल्‍ली, एएनआइ। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी कोरेाना पॉजिटिव आए हैं। सदानंद गौड़ा ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षणों के बाद मैंने खुद का टेस्‍ट कराया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने सेल्‍फ क्‍वारंटाइन कर लिया है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सावधान रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें। 

After initial symptoms of COVID19, I got myself tested and the report came positive. I have isolated myself. I request everyone who has come in my contact to be careful and follow the protocol. Stay safe.— Sadananda Gowda (@DVSadanandGowda) November 19, 2020

एके एंटनी और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और उनकी पत्नी एलिजाबेथ एंटनी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। कांग्रेस नेता के बेटे अनिल के एंटनी ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गुरुवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उनके माता-पिता की हालत स्थिर है। दोनों का राष्ट्रीय राजधानी स्थित एम्स में इलाज चल रहा है।

हाल के दिनों में कई नेता और केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इससे पहले उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, श्रीपद नायक, रामदास अठावले, एमपी के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कोरोना पॉजिटिव हुए थे। कांग्रेस नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, पीएल पुनिया और आरपीएन सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें से ज्‍यादातर नेता अब ठीक हो चुके हैं और कांग्रेस नेता अहमद पटेल अभी भी गुड़गांव के एक अस्‍पताल में भर्ती हैं।  

chat bot
आपका साथी