कोरोना की तीसरी लहर के बीच मनसुख मंडाविया करेंगे पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत

देश में बढ़ रहे कोरोना और ओमिक्रोन के मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। इसमें कोविड प्रोटोकाल अस्थायी अस्पतालों के निर्माण और कोविड टीकाकरण के लिए निर्देश दिए जा सकते हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Jan 2022 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jan 2022 07:43 PM (IST)
कोरोना की तीसरी लहर के बीच मनसुख मंडाविया करेंगे पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में बढ़ रहे कोरोना और ओमिक्रोन के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मनसुख मंडाविया सोमवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसमें कोविड प्रोटोकाल, अस्थायी अस्पतालों के निर्माण और कोविड टीकाकरण के लिए निर्देश दिए जा सकते हैं।

एक आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के साथ बातचीत करेंगे।

उधर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को एक बैठक की अध्यक्षता की क्योंकि कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट मामलों में वृद्धि को बढ़ावा दे रहा हैं। पूरे देश में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 3,623 ओमिक्रोन के मामले दर्ज़ किए गए हैं। इस दौरान 1,409 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,59,632 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 40,863 लोग डिस्चार्ज हुए और 327 लोगों की मौत दर्ज की गई। देश में दैनिक पाजिटिविटी दर 10.21 फीसद है। देश में कुल सक्रिय मामले 5,90,611 हैं, अब तक कुल डिस्चार्ज 3,44,53,603 हो चुके हैं। देश में अब तक कुल मौत 4,83,790 दर्ज की गई है। देश में कुल वैक्सीनेशन 151.58 करोड़ हुआ है।

Union Health Minister Mansukh Mandaviya to interact with state health ministers tomorrow over the COVID-19 situation: Govt Sources

(File photo) pic.twitter.com/ICRoctuz4s— ANI (@ANI) January 9, 2022

chat bot
आपका साथी