सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को दिसंबर तक कोविशील्ड की 66 करोड़ खुराक की आपूर्ति का ऑर्डर दिया

केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर कोविड-19 रोधी वैक्सीन खरीदने की तैयारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआईआई) को इस साल के दिसंबर तक कोविशील्ड की 66 करोड़ टीकों की आपूर्ति करने का आर्डर दिया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 01:49 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 01:51 AM (IST)
सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को दिसंबर तक कोविशील्ड की 66 करोड़ खुराक की आपूर्ति का ऑर्डर दिया
केंद्र सरकार ने इस साल के दिसंबर तक कोविशील्ड की 66 करोड़ टीकों की आपूर्ति करने का आर्डर दिया है।

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर कोविड-19 रोधी वैक्सीन खरीदने की तैयारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआईआई) को इस साल के दिसंबर तक कोविशील्ड की 66 करोड़ टीकों की आपूर्ति करने का आर्डर दिया है।

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को बताया कि सीरम सितंबर में कोविशील्ड की 20.29 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करेगी। मौजूदा वक्‍त में सीरम सरकार को बहुत तेजी से कोविड-19 रोधी वैक्सीन की सप्लाई कर रही है। पुणे की इस फर्म ने हर माह 20 करोड़ से ज्यादा कोविशील्ड की खुराकों को बनाने की क्षमता हासिल कर ली है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई में भारत बायोटेक को कोवैक्सीन की 28.50 करोड़ खुराक की आपूर्ति का आर्डर दिया था लेकिन कंपनी अभी तक इसकी आपूर्ति शुरू नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक भारत बायोटेक कोवैक्सीन की पांच करोड़ खुराक की आपूर्ति पूरी करने के करीब है। यह आर्डर स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 मार्च को दिया था।

सूत्र ने कोविशील्ड की आपूर्ति के बारे में बताया कि केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने अगस्त से दिसंबर के बीच कोविशील्ड की 37.50 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था। अच्छी बात यह है कि सीरम सितंबर के मध्य तक इस आर्डर को पूरा करने जा रही है। वहीं केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त तक देश में कोविड 19 वैक्सीन की 65 करोड़ से ज्यादा खुराकें लोगों को दी जा चुकी थीं।

गौरतलब है कि बीते 31 अगस्त को प्रकाश कुमार सिंह ने नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा. वीके पाल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को बताया था कि सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने अकेले ही कोविशील्ड की 60 करोड़ से ज्यादा खुराकों की आपूर्ति की है। 

chat bot
आपका साथी