चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस उम्मीदवार पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, हालत नाजुक

ओडिशा के बरहमपुर में देर शाम कांग्रेस नेता मनोज जेना पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोली चला दी। मनोज जेना अस्का विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 02:22 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 02:22 AM (IST)
चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस उम्मीदवार पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, हालत नाजुक
चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस उम्मीदवार पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, हालत नाजुक

भुवनेश्वर, एएनआइ। चुनाव नतीजों से पहले ओडिशा में कांग्रेस नेता पर हमला किया गया। ओडिशा की अस्का विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। बुधवार देर शाम हुए हमले में घायल कांग्रेस नेता को अस्पताल में भर्ती किया गया।  

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मनोज जेना की हालत नाजुक है। जेना पर हमला तब किया गया जब वो अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। तभी चार अज्ञात हमलावरों ने उनपर अंधाधुंध गोलियां चला दी। 

हमले की और जानकारी देते हुए एएसपी ने कहा कि हमें शक है कि यह किसी पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। हमलावरों की तलाश के लिए दो पुलिस की टीमें बना दी गई हैं। जांच के बाद ही हमले की मंशा का पता लगाया जा सकेगा।

बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के भी चुनाव हुए हैं। अस्का विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना का मुकाबला भाजपा के देवराज मोहंती और बीजेडी से मंजुला स्वाइन से है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी